Motivational Quotes: हमारे जीवन की कई समस्याओं को हल कर सकते हैं विलियम शेक्सपियर के ये 15 मोटिवेशनल कोट्स

William Shakespear Quotes: साहित्य जगत के सम्राट कहे जाने वाले विलियम शेक्सपीयर किसी एक मुल्क के नहीं बल्कि पूरी दुनिया के साहित्यकार थे। उनकी कहानियों और नाटकों पर आधारित कई बेहतरीन फिल्में बनी हैं।

William Shakespear Quotes in Hindi: विलियम शेक्सपियर दुनिया के महान नाटककार और दार्शनिक रहे हैं। यूके के स्ट्रैटफोर्ड में जन्मे विलियम का शुरुआती जीवन परेशानियों में बीता था। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। और भी कई तरह की परेशानियां थीं। लेकिन, उन्होंने परेशानियों से हार नहीं मानी। कड़ी मेहनत की और ऐसा मुकाम हासिल किया कि आज भी दुनिया उन्हें याद करती है। 23 अप्रैल 1616 को शेक्सपियर ने यह दुनिया छोड़ दी। इस दुनिया को अलविदा करने से पहले जो वो सिखा कर गए हैं वह आज भी नजीर है। शेक्सपियर ने अपने नाटक और साहित्य से हमें जीने का सही तरीका भी सिखाया है। आइए डालते हैं विलियम शेक्सपियर के कुछ ऐसे विचारों पर एक नजर, जो हमारी कई समस्याओं को हल कर सकते हैं:

Shakespear Quotes in Hindi

William Shakespear Quotes in Hindi

William Shakespear Motivational Quotes for life in Hindi

  • कुछ भी अच्छा या बुरा नहीं होता है, हमारी सोच उसे अच्छा या बुरा बनाती है।
  • बुद्धिमानी से और सोच-विचार कर आगे बढ़ो। जो जल्दबाजी करते हैं, वे गिर जाते हैं।
  • जो हमारी किस्मत में नहीं है, उसके लिए शिकायत करना बेकार है।
  • प्यार अंधा होता है और प्यार में डूबे लोगों की अच्छे या बुरे की समझ कम हो जाती है।
  • महंगे उपहार से ज्यादा महत्वपूर्ण है, जिन्हें उपहार दे रहे हैं उनका सम्मान हो।
  • शैतान अपने उद्देश्य के लिए धर्मग्रंथों का सहारा ले सकते हैं।
  • कुछ नहीं से कुछ भी नहीं आएगा। यानी सफल होने के लिए उस दिशा में काम करना जरूरी है।
  • एक मासूम फूल की तरह दिखो, लेकिन अंदर से सर्प की तरह रहो।
  • बीती बात को बार-बार याद कर शोक मनाना, नई मुसीबत बुलाने जैसा है।
  • ये विश्व एक रंगमंच है, और सभी स्त्री-पुरुष सिर्फ पात्र हैं, उनका प्रवेश और प्रस्थान होता है, और एक व्यक्ति अपने जीवनकाल में कई किरदार निभाता है।
  • होना और न होना यही तो सवाल है।
  • नरक खाली है और सारे शैतान यहीं मौजूद हैं।
  • एक मूर्ख खुद को बुद्धिमान समझता है मगर वहीं एक बुद्धिमान खुद को मूर्ख समझता है।
  • प्यार अंधा होता है और प्यार में पड़े लोगों को कुछ नहीं दिखता।

End of Feed