लाइफस्टाइल

Anant Ambani Wedding Date location: कल है अनंत अंबानी की शादी, कहां होंगे सात फेरे, ये रहा शादी और रिस्पेशन का पूरा शेड्यूल

Anant Ambani Wedding Date location: मुकेश और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत की शादी का जश्न जोरों पर है। दो शानदार प्री वेडिंग के बाद अब अनंत जल्द ही अपनी लेडी लव राधिका के साथ सात फेरे लेंगे। देखें अंबानियों की शाही शादी का पूरा शेड्यूल, अंबानी वेडिंग डेट, लोकेशन, रिसेप्शन कब होगा लिस्ट।

Image

Radhika merchant anant ambani wedding date location

Anant Ambani Wedding Date location: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शाही शादी का इंतज़ार हर किसी को बेसब्री से है। एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के सबसे छोटे और लाडले बेटे अनंत की शादी के लिए परिवार ने करोड़ों का खर्चा किया है। पहले जामनगर फिर फ्रांस इटली के क्रूज पर शानदार प्री वेडिंग करने के बाद अब मुंबई में जल्द ही अनंत-राधिका के सात फेरे होने वाले हैं। हालांकि इतने सारे फंक्शन्स में फैंस काफी कन्फ्यूज हो रहे हैं कि, कौन सा फंक्शन कब होगा। ऐसे में अगर आप भी इस राजसी शादी के हर इवेंट की जानकारी चाहते हैं, तो यहां देखें अनंत अंबानी की शादी कब है, वेडिंग लोकेशन, अंबानी की शादी का शेड्यूल क्या है।

एंटीलिया में शुरू हुआ अनंत-राधिका की शादी का जश्न..

शानदार सी प्री वेडिंग सेरेमनी के बाद अब 3 जुलाई से अनंत और राधिका की शादी के रस्में शुरू हो गईं हैं। सबसे पहले नीता अंबानी के मायके परिवार की ओर से ट्रेडिशनल गुजराती मामेरू रस्म हुई थी। और उसके बाद कोकिलाबेन ने ग्रांड गरबा नाइट का आयोजन भी किया था। जिसमें बॉलीवुड से लेकर देश के नामचीन लोग शामिल हुए थे। इन रस्मों के बाद 5 जुलाई को NMACC में कपल के लिए बहुत ही ज्यादा ग्रांड संगीत अरेंज किया गया था। संगीत से पहले अंबानियों ने जस्टिन बीबर का प्राइवेट कॉन्सर्ट भी रखवाया था। जस्टिन के साथ बादशाह, सारा, जान्हवी, अनन्या, रणवीर, सलमान, आलिया रणबीर से लेकर करण औजला ने भी परफॉर्म किया था।

9 जुलाई को सेलिब्रेट हुआ हल्दी फंक्शन

राधिका और अनंत अंबानी का हल्दी फंक्शन 9 जुलाई को सेलिब्रेट किया। इस फंक्शन में राजनेता समेत कई बॉलीवुड सितारे मौजूद रहे, जिसकी तस्वीर और वीडियोज सोशल मीडिया पर आज भी छाई हुई हैं।

अनंत के ससुराल वालों ने की पूजा

नाच-गाने के बाद 7 जुलाई को अनंत अंबानी के ससुराल वालों की तरफ से यानि की मर्चेंट परिवार ने खास ग्रह शांति की पूजा का आयोजन किया था। राधिका की मां ने बिटिया के खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए खास पूजन भी किया, फंक्शन के लिए पूरा अंबानी और मर्चेंट परिवार शामिल हुआ था। पूजा का फंक्शन काफी छोटा और करीबी रिश्तेदारों व दोस्तों के लिए ही था। रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रह पूजा के बाद ही मेहंदी नाइट का आयोजन भी किया गया था। जिसमें कई सिंगर्स महफिल में चार चांद लगाते नजर आए थे।

अनंत अंबानी की शादी की डेट, लोकेशन

1. 10 जुलाई को अनंत राधिका के सुखी शादीशुदा जीवन के लिए दोनों परिवारों द्वारा खास शिव पूजन होगा।

2. शिव पूजन के बाद महफिल में मजा घोलने के लिए 10 जुलाई को ही स्पेशल यंगस्टर्स नाइट भी रखी जाएगी। इस फंक्शन में कई सारे लोग शामिल हो सकते हैं। बेशक ही इसमें कपल और फैमिली आपको पार्टी वाइब में नजर आएंगे।

3. पूजा-पाठ और नाच-गाने मस्ती के बाद 12 जुलाई को अनंत और राधिका की शादी का शुभ मुहूर्त निकाला गया है। शादी का मुहूर्त करीब 3 बजे का निकला है और दोनों के फेरे एंटीलिया हाउस में ही होंगे। फेरों से पहले अनंत की बारात का जश्न भी मनाया जाएगा।

4. अंबानी कपल के शाही फेरों और विदाई सेरमनी के बाद 13 जुलाई को परिवार द्वारा पहले एक मिनी रिसेप्शन होस्ट किया जाएगा। रिसेप्शन करीब 6 बजे से शुरू होगा। हालांकि इसके बाद एक और बड़ा रिसेप्शन और होगा जिसमें हजारों लोग आ सकते हैं।

5. अंबानी वेडिंग के आखिरी और सबसे शानदार फंक्शन के तौर पर परिवार 14 जुलाई को NMACC में बहुत ही बड़ा सा रॉयल रिसेप्शन होस्ट करेगा। जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बड़े बड़े नेता, बिजनैसमेन को आमंत्रित किया गया है।

इन्हीं ग्रांड फंक्शन्स के साथ रोमांटिक और लवली कपल अनंत और राधिका की शादी के सेलिब्रेशन को विराम दिया जाएगा। जरूर ही आपको भी हर इवेंट में वर्चुली शामिल होने का बेसब्री से इंतजार हो रहा होगा। तो ऐसे में अंबानी वेडिंग से जुड़ी हर लेटेस्ट जानकारी आपको हम बताएंगे।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article