लाइफस्टाइल

Happy Birthday Wishes for Bhabhi: लाखों में एक हमार भौजी.., जन्मदिन पर भाभी को फील कराएं स्पेशल, भेजें ये बेहतरीन बर्थडे विशेज

Happy Birthday Wishes for Bhabhi in Hindi: कुछ देवरों के लिए भाभी जहां मां समान होती है तो वहीं ननद के लिए भाभी किसी बहन या सहेली से कम नहीं होती। ऐसे में बात जब इसी मां, बहन और सहेली यानि भाभी के जन्मदिन की आती है तो भला उन्हें कैसे विश न किया जाये।

Image

Happy Birthday Wishes for Bhabhi in Hindi

जन्मदिन किसी भी इंसान का सबसे खास दिन होता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि हम एक साल और ज्यादा अनुभवी हो गए हैं। चलन रहा है कि हम जन्मदिन के खास मौके पर बधाइयां देते हैं। अगर जन्मदिन भाभी का हो तो फिर वह और खास बन जाता है। दरअसल देवर और भाभी का रिश्ता ही ऐसा होता है कि उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। कुध देवर भाभी में भाई बहन सा प्यार होता है तो कुछ में दोस्ती का। कुछ देवरों के लिए भाभी जहां मां समान होती है तो वहीं ननद के लिए भाभी किसी बहन या सहेली से कम नहीं होती। ऐसे में बात जब इसी मां, बहन और सहेली यानि भाभी के जन्मदिन की आती है तो भला उन्हें कैसे विश न किया जाये। अगर आप भी अपनी भाभी को जन्मदिन की स्पेशल बधाई देना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। आप अपनी भाभी के बर्थडे पर ये शायरियां और शुभकामना संदेश भेजकर उन्हें और भी ज्यादा स्पेशल फील करवा सकते हैं:

Happy Birthday Wishes For Bhabhi in Hindi, Happy Birthday Bhabhi Messages

1. भगवान करे आपका बर्थडे पहले वाले सभी बर्थडे से भी अच्छा हो. और आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी हों. भाभी आप को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं।

2. जीवन का समुंदर रहे सदा खुशियों से समागम,

जिंदगी में ना आये कभी कोई ग़म,

जन्मदिन की लख-लख बधाइयां हो

You’re great मेरे भैया की सनम

हेप्पी बर्थडे भाभीजी

3.लक्ष्मी की मूरत,

ममता की सूरत,

लाखो में एक हमारे भौजी।

हैप्पी बर्थडे भाभी

3.भाभी है मेरी बहुत प्यारी

लगती है सब घरवालों को बहुत दुलारी,

आया है जन्मदिन भाभी का

बधाइयां हो आपको इसकी ढेर सारी

4. हेलो भाभी, भगवान आप पर ऐसे ही दया दृष्टि बनाये रखे और आपके जन्मदिन को एक स्पेशल दिन बना दे. हैप्पी बर्थडे भाभी।

5. बुलंद रहे सदा आपके सितारे टलती रहें

आपकी सारी बलाएं यही दुआ हमारी

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।

Happy Birthday Bhabhi

6. भाभी मैं दुआ करता हूँ कि आप ऐसे ही मुस्कुराते रहो, अपने देवर का ऐसे ही ध्यान रखते रहो और अपने बर्थडे पर पार्टी देते रहो।

7. खुशियां मिले आपको इतनी कि

हर पल आपके होठों पर मुस्कान रहे,

खिला रहे आपके जीवन का बगीचा

भैया और आपकी दुनिया में शान रहे

Happy Birthday Dear Bhabhi

8. दूर है तो क्या हुआ आज का दिन तो हमें याद है,

तुम ना सही पर तुम्हारा साया तो हमारे साथ है,

तुम्हें लगता है हम सब भूल जाते है,

पर देखलो तुम्हारा जन्मदिन तो हमे याद है।

9. पूरे घर की प्यारी हर एक घर के

मेम्बर की दुलारी मेरी प्यारी भाभी।

हैप्पी बर्थडे भाभी

10. मेरी सबसे प्यारी,

चुलबुली और नटखट भाभी को

जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।

11. भाभी, और भी अधिक अनुभवी होने पर आपको बधाई।

मुझे नहीं पता कि आपने इस साल में क्या सीखा है,

लेकिन हर अनुभव हमें आज से बदल देता है।

भाभी आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं!

12. भाभी आप अपने जन्मदिन पर

जो कुछ भी मांगो वो आपको हासिल हो

और आप जो कुछ भी ढूंढो वो आपको मिले,

ऐसी मेरी दुआ है।

हैप्पी बर्थडे भाभी..

अगर आपको यहां दिए गए हैप्पी बर्थडे भाभी विशेष (Birthday Wishes for Bhabhi) पसंद आए तो इन्हें अपने दोस्तों व परिवारजनों के साथ शेयर करना न भूलें।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article