अगर बच्चा खिलौनों से करता है बातें तो घबराएं नहीं, दिमागी विकास का हिस्सा है, जानिए क्या है कनेक्शन

Why toddlers Attached With Toys: छोटे बच्चे अक्सर किसी खास खिलौने या वस्तु से गहरा लगाव बना लेते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? बता दें कि बच्चों के इस व्यवहार के पीछे छिपे कुछ मनोवैज्ञानिक कारण हैं। खिलौने उनके भावनात्मक और मानसिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। चलिए जानते हैं कैसे यह आदत बच्चों के विकास से जुड़ी है...

Why toddlers Attached With Toys: बच्चों की मासूमियत हर किसी का दिल जीत लेती है। छोटे बच्चों की शरारतें देखकर हम अक्सर अपने बचपन की यादों में खो जाते हैं। लेकिन कई माता-पिता एक बात देखकर हैरान भी हो जाते हैं - उनका बच्चा किसी खास खिलौने या वस्तु के बिना कहीं जाने से मना कर देता है। वह उस खिलौने से कई बार बातें करता है और हमेशा उसे अपने साथ रखना चाहता है। ऐसे में पेरेंट्स के मन में सवाल उठता है कि आखिर बच्चे ऐसा क्यों करते हैं और बेजान चीजों से इतना लगाव क्यों हो जाता है। आइए जानते हैं इसके पीछे की असली वजह।

बच्चों के विकास और खिलौनों से खलने का कनेक्शन

बच्चों के विकास और खिलौनों से खलने का कनेक्शन

बच्चे के लिए खास बन जाता है खिलौना

कई माता-पिता देखते हैं कि उनका बच्चा किसी एक खास खिलौने के बिना कहीं जाना नहीं चाहता। जो चीज़ हमें साधारण लगती है, वही धीरे-धीरे बच्चे के लिए भावनात्मक सहारा बन जाती है। यह खिलौना बच्चे को सुरक्षा और अपनापन महसूस कराता है, इसलिए वह उसे हमेशा अपने पास रखना चाहता है।

End of Feed