Meditation: ध्यान लगाते ही दिमाग में तेजी से आने लगते हैं विचार? जानें ऐसा क्यों होता है और इसे कैसे संभालें

Meditation: क्या मन को शांत करने के लिए लगाया जाने वाला ध्यान आपके मन को और बेचैन कर देता है। जी हां ऐसा बहुत से लोगों के साथ होता है। आज हम आपको इसे संभालने के तरीके बताएंगे।

Meditation: बहुत से लोग ध्यान शुरू करते समय एक बात से परेशान हो जाते हैं। जैसे ही वे आंखें बंद करके शांत बैठते हैं, दिमाग में विचारों की बाढ़ आने लगती है। कभी ऑफिस की चिंता, कभी पुराने झगड़े, कभी भविष्य की योजनाएं तो कभी बिना वजह की यादें। ऐसे में कई लोग सोच लेते हैं कि शायद वे ध्यान करने के योग्य नहीं हैं या उनका मन बहुत चंचल है।

Meditation

ध्यान और मन का कनेक्शन

लेकिन सच इसके बिल्कुल उलट है। ध्यान करते समय विचारों का तेजी से आना असफलता नहीं, बल्कि इस बात का संकेत है कि आपका मन पहली बार अपनी वास्तविक स्थिति में दिखाई दे रहा है। एक्सपर्ट्स की मानें तो, ध्यान का उद्देश्य विचारों को जबरदस्ती रोकना नहीं, बल्कि उन्हें समझना और स्वीकार करना सीखना है। आइए जानते हैं ध्यान करते समय मन को कंट्रोल करने के आसान तरीके क्या है?

End of Feed