मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की आज से प्री-वेडिंग सेरेमनी शुरू हो रही है। अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की प्री-वेडिंग सेरेमनी जामनगर में होने जा रही है। इस फंक्शन में बॉलीवुड, उद्योग जगत समेत देश और दुनिया की कई नामचीन हस्तियों का जमावड़ा लगने वाला है। 1-3 मार्च तक गुजरात के जामनगर इन लोगों का प्री वेडिंग फंक्शन चलेगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर क्यों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन के लिए गुजरात के जामनगर को चुना गया है? आज हम आपको बताएंगे कि आखिर जामनगर से ही क्यों हो रहा उनका प्री-वेडिंग फंक्शन।
जामनगर में ही क्यों हो रहे हैं अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन
जानें क्यों जामनगर में हो रहे हैं फंक्शन ?
अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की प्री-वेडिंग की शुरुआत गुजरात के जामनगर में हो चुकी है। मुकेश अंबानी के छोटे साहबजादे अनंत अंबानी ने जामनगर को वेडिंग फंक्शन चुनने के बारे में वजह बताई है। उन्होंने बताया कि उनकी दादी का जन्म जामनगर में हुआ था। इसके अलावा उनके दादा धीरू भाई अंबानी और उनके पिता मुकेश अंबानी ने भी अपने बिजनेस की शुरुआत यहीं से की थी। ऐसे में उन्हें इस जगह से बेहद खास लगाव है और यही वजह है कि वो अपने दादा-दादी का सपना पूरा करने के लिए जामनगर से प्री-वेडिंग फंक्शन कर रहे हैं।
अनंत-राधिका की सगाई
बता दें कि अनंत अंबानी और राधिक मर्चेंट की सगाई पिछले साल जनवरी में हुई थी। वहीं सगाई से पहले साल 2022 में दोनों का रोका हुआ था। अब दोनों की शादी इसी साल 12 जुलाई को होने वाली है।
