मुकेश अंबानी दुनियाभर के मशहूर लोगों में शुमार हैं। एशिया के सबसे अमीर शख्स होने के बावजूद मुकेश सिंपल रहना पसंद करते हैं। अंबानी परिवार की बहुएं जितनी स्टाइलिश हैं, मुकेश अंबानी उतने से सिंपल हैं। वो सूट से लेकर कुर्ता पायजामा तक पहने नज़र आते हैं। लेकिन इन सबसे अलग एक तरह का पहनावा रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को बेहद पसंद है। मुकेश अंबानी को सफेद रंग की शर्ट और ब्लैक पैंट पहनना बेहद पसंद है।
मुकेश अंबानी अक्सर सफेद रंग की शर्ट के साथ काले रंग की पैंट पहने नज़र आते हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन शर्ट को पैंट से बाहर रखना पसंद करते हैं। खास से खास मौके के लिए मुकेश अंबानी यही परिधान कैरी करना पसंद करते हैं। मुकेश अंबानी दफ्तर से लेकर देशी-विदेशी कारिबारियों संग मीटिंग के लिए भी ब्लैक पैंट और सफेट रंग की हाफ शर्ट कैरी करना पसंद करते हैं। हालांकि वो कभी कभी फुल शर्ट भी पहनना पसंद करते हैं।

Mukesh Ambani favorite outfit
जानिए क्या है सफेद शर्ट पहनने की वजह
सफेद रंग को शांति का प्रतीक माना जाता है और दूसरा कारण यह भी है कि अंबानी को चमक-दमक ज्यादा पसंद नहीं है। इसलिए वो सिंपल जीवन जीना पसंद करते हैं।
