लाइफस्टाइल

अनचाहे बालों से हैं परेशान तो वैक्स नहीं बेसन का यूं करें इस्तेमाल, 10 मिनट में मिलेगा रिजल्ट, नहीं होगा कोई साइड इफेक्ट

Facial Hair Removal: ज्यादातर महिलाएं अपने चेहरे पर फेशियल हेयर यानी छोटे-छोटे बाल पसंद नहीं करती हैं और उसे हटाने के लिए वैक्सिंग का सहारा लेती हैं। लेकिन, बेसन बिना दर्द के फेशियल हेयर हटा सकता है।

Image

how to remove unwanted facial hair

Home Remedies For Facial Hair Removal: चेहरे पर छोटे-छोटे रोएंनुमा बाल होना बेहद आम है। महिलाएं इन बालों के साथ भी खूबसूरत नजर आती हैं और इन बालों के बिना भी। बहुत सी महिलाएं इन बालों को जस का तस रहने देती हैं और बहुत सी ऐसी हैं जिन्हें अपनी स्किन इन फेशियल हेयर के बिना अच्छी लगती है। ऐसे में महिलाएं ये रोएं हटाने के लिए वैक्स करवाती हैं या रेजर का इस्तेमाल करती हैं। वैक्स से फेशियल हेयर हटवाने पर त्वचा दर्द होती है तो वहीं रेजर से त्वचा छिलने या कटने का डर रहता है। ऐसे में बेसन आपके काम आ सकता है। यह दादी-नानी का पुराना नुस्खा भी है जिसमें वे बेसन के इस्तेमाल से त्वचा के छोटे-छोटे अनचाहे बालों को हटा लिया करती थीं। आप भी सीख लीजिए बेसन से फेशियल हेयर हटाने के तरीके।

अनचाहे बाल हटाने के लिए बेसन का ऐसे करें इस्तेमाल-

बेसन का इस्तेमाल स्किन केयर में अलग-अलग तरह से किया जाता है। इसके एक्सफोलिएटिंग गुण त्वचा से डेड स्किन सेल्स हटाने में कारगर होते हैं।आमतौर पर बेसन से फेस पैक्स और स्क्रब बनाकर लगाए जाते हैं। इसे चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के लिए भी अलग-अलग तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है।

1) दूध और बेसन

एक कटोरी में 4 चम्मच बेसन, 2 से 3 चम्मच दूध, एक चम्मच दूध की मलाई और एक चम्मच हल्दी लेकर मिला लें। पेस्ट बहुत ज्यादा गाढ़ा हो तो उसमें दूध को जरूरत के अनुसार मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। जब पेस्ट सूख जाए तो इसे बाल उगने की उल्टी दिशा की तरफ से उखाड़ें। इस पेस्ट को हल्के हाथों से मलकर छुड़ाने पर भी छोटे बाल निकलने लगते हैं। महीने में 2 से 3 बार बेसन के इस पेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे ना सिर्फ अनचाहे बाल निकल जाते हैं बल्कि डेड स्किन सेल्स का भी सफाया हो जाता है और त्वचा पर बेदाग निखार नजर आने लगता है।

2) संतरे के छिलके और बेसन

चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए संतरे और बेसन का एकसाथ इस्तेमाल भी किया जा सकता है। संतरे के छिलके लेकर उन्हें अच्छे से कूट लें और पेस्ट बना लें। इसमें 2 चम्मच बेसन और 2 चुटकी हल्दी मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूख जाने के बाद हल्के हाथों से मलते हुए धोकर छुड़ा लें। इससे स्किन को ग्लो भी मिलता है और रोएं हट जाते हैं सो अलग।

3) गुलाब जल और बेसन

स्किन को एक्सफोलिएट करके छोटे बाल हटाने के लिए बेसन और गुलाब जल को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन और बराबर मात्रा में गुलाबजल मिला लें। अब इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिला लें। इस पेस्ट को अच्छे से मिलाकर चेहरे पर लगाएं और फिर इसके सूखने का इंतजार करें। चेहरे पर बेसन पूरी तरह छूट जाए तो इसे उंगलियों को पानी से गीला करके मलते हुए छुड़ाएं। हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करने पर असर दिखने लगता है।
TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article