लाइफस्टाइल

गोवा की Sadhvi Satish Sail कौन हैं, जिनके सिर सजा 'फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026' का ताज

Who Is Sadhvi Satish Sail: गोवा की साध्वी सतीश सेल ने Femina Miss India World 2026 का ताज जीतकर देशभर में अपनी पहचान बना ली है। KIIT भुवनेश्वर में हुए ग्रैंड फिनाले में उन्होंने अपनी सादगी और सोच से सबका दिल जीत लिया। आइए जानते हैं कौन हैं साध्वी सतीश सैल।

Image

फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 की विनर साध्वी सतीश सेल कौन हैं

Who Is Sadhvi Satish Sail: गोवा के एक छोटे और शांत से माहौल से निकलकर जब कोई लड़की पूरे देश का बड़ा खिताब जीत ले, तो कहानी अपने आप खास बन जाती है। ऐसी ही कहानी है साध्वी सतीश सेल (Sadhvi Satish Sail) की, जिन्होंने 'फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026' (Femina Miss India World 2026 Winner) का ताज अपने नाम किया है। KIIT भुवनेश्वर में हुए ग्रैंड फिनाले में उन्होंने अपनी सादगी और साफ सोच से जजों का दिल जीत लिया।

इस मंच पर महाराष्ट्र की राजनांदिनी पवार (Rajnandini Pawar) फर्स्ट रनर-अप (Femina Miss India World 2026 First Runner Up) और जम्मू-कश्मीर की डॉ. स्री अद्वैता (Sree Advaita) सेकंड रनर-अप (Femina Miss India World 2026 Secon Runner Up) रहीं। लेकिन चर्चा सबसे ज्यादा साध्वी सतीश की हो रही है, क्योंकि उनका सफर बिल्कुल आम लोगों जैसे सपनों से शुरू हुआ था। आइए जानते हैं कौन हैं गोवा की साध्वी सतीश सैल, जिनके सिर सजा है 'फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026' का ताज।

कौन हैं साध्वी सतीश सेल

साध्वी सतीश सेल गोवा की रहने वाली हैं और उन्होंने Femina Miss India World 2026 का खिताब जीतकर देश में अपनी अलग पहचान बना ली है। उनका व्यक्तित्व बहुत ही शांत, सरल और जमीन से जुड़ा हुआ है। KIIT भुवनेश्वर में हुए इस बड़े इवेंट में उन्होंने सिर्फ अपनी खूबसूरती से नहीं, बल्कि अपनी सोच और समझदारी से भी जजों का दिल जीत लिया।

गोवा की साधारण जिंदगी से शुरू हुआ सफर

साध्वी सतीश सेल का बचपन किसी फिल्मी कहानी जैसा नहीं था। गोवा के एक साधारण से घर और आम माहौल में उनका पालन-पोषण हुआ। छोटे-छोटे रिश्ते, परिवार के साथ समय और सादगी भरी जिंदगी- यही उनकी पहचान थी। शायद यही वजह है कि आज भी उनमें एक बहुत ही सहज और अपनापन वाला अंदाज नजर आता है।

पढ़ाई और सोचने का अलग नजरिया

साध्वी को हमेशा से पढ़ाई में रुचि थी। उन्हें खासकर अर्थशास्त्र (Economics) और अंतर्राष्ट्रीय संबंध (International Relations - IR) जैसे विषय पसंद थे। उन्हें यह समझना अच्छा लगता था कि दुनिया कैसे चलती है और देश एक-दूसरे से कैसे जुड़े हैं। उनकी यही जिज्ञासा धीरे-धीरे उन्हें बड़े सपनों की ओर ले गई।

खुद पर शक से आत्मविश्वास तक का सफर

हर नए माहौल की तरह उनके सामने भी चुनौतियां आईं। विदेश में पढ़ाई के दौरान कई बार उन्हें लगा कि शायद वो दूसरों से पीछे हैं। दूसरों की सफलता देखकर मन में खुद को लेकर सवाल भी उठते थे। लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने खुद से बात करनी शुरू की और समझा कि हर किसी का रास्ता अलग होता है। यहीं से उनका आत्मविश्वास मजबूत हुआ।

समाज के लिए कुछ करने की सोच

साध्वी सिर्फ खुद की सफलता तक सीमित नहीं हैं। उनका सपना है कि वे ऐसे बच्चों के लिए काम करें जो हियरिंग (Hearing) यानी सुनने से जुड़ी और स्पीच (Speech) यानी बोलने से जुड़ी समस्याओं का सामना करते हैं। वह चाहती हैं कि ऐसे बच्चों को बेहतर पोषण और सही अवसर मिलें, ताकि वे भी अपनी जिंदगी अच्छे से जी सकें।

ताज के साथ नई जिम्मेदारी की शुरुआत

KIIT भुवनेश्वर के मंच पर जब उनके सिर पर ताज रखा गया, तो वह सिर्फ एक जीत नहीं थी, बल्कि एक नई शुरुआत थी। साध्वी का मानना है कि असली खूबसूरती वही है जिसमें इंसान ईमानदारी और दिल से आगे बढ़े। अब उनकी यह यात्रा सिर्फ शुरू हुई है, जहां वे अपने सपनों के साथ देश का नाम भी आगे ले जाना चाहती हैं।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article