Femina Miss India 2024 Winner Nikita Porwal: फेमिना मिस इंडिया 2024 के विजेता की घोषणा हो चुकी है। मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है। निकिता पोरवाल (Nikita Porwal) को विजेता का ताज फेमिना मिस इंडिया 2023 की विनर रह चुकी नंदिनी गुप्ता ने पहनाया। अब निकिता पोरवाल मिस वर्ल्ड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। आइए आपको बताते हैं कि निकिता पोरवाल कौन हैं। उनके परिवार में कौन-कौन हैं? निकिता पोरवाल की पढ़ाई, शौक और सपना क्या है?
निकिता पोरवाल की पढ़ाई
उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल एक पेट्रो-केमिकल व्यवसायी अशोक पोरवाल की बेटी हैं। मम्मी-पापा की लाडली और मिस इंडिया बन चुकी निकिता पोरवाल ने अपने ग्रेजुएशन की डिग्री बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग में ली है। ग्रेजुएशन डिग्री में भी ड्रामा उनकी स्पेशालिटी रही। वैसे निकिता के शौक की बात करें तो उन्हें पढ़ने, लिखने, पेंटिंग और फिल्मे देखने का शौक है।
करियर की शुरुआत
निकिता पोरवाल ने महज 18 साल की उम्र में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत कर दी थी। इतनी सी उम्र में ही वो एक टीवी शो की होस्ट बन गई थीं। मजे की बात है कि निकिता एक कमाल की लेखिका भी हैं। उन्होंने कई सारी नेशनल और इंटरनेशनल स्टेज के लिए ड्रामा लिखा है, जिसमें 250 पन्नों की कृष्ण लीला भी शामिल है।
निकिता पोरवाल की फिल्म
फेमिना मिस इंडिया 2024 की विनर निकिता पोरवाल फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उनकी आने वाली फिल्म इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में है। वहीं, निकिता की हालिया फिल्म का ट्रेलर जरूर रिलीज हो चुका है, जो उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर किया है।सोशल मीडिया पर निकिता के फैंस
हैरानी की बात है कि फेमिना मिस इंडिया 2024 निकिता पोरवाल सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। इंस्टाग्राम पर भी उनके महज 5 हजार फॉलोअर्स मौजद हैं। लेकिन अब इतनी कम उम्र में निकिता की मेहनत अब रंग लाई है और रातों रात निकिता सोशल मीडिया ही नहीं पूरे देश की धड़कन बन गई हैं और उन्हें हर कोई जानने लगा है। निकिता पोरवाल का ये सफर हजारों लड़कियों के लिए प्रेरणा बन रहा है।
