आलू या खीरा, आंखों की थकान और डार्क सर्कल्स कम करने में कौन है असरदार, चौंका देगा जवाब

Potato Vs Cucumber For Dark Circles: क्या आप भी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स और थकान से परेशान हैं? लेकिन कंफ्यूज हैं कि इनसे छुटकारा पाने के लिए आलू लगाएं या खीरा, तो यहां जानिए किससे मिलेगा ज्यादा फायदा।

​Potato Vs Cucumber For Dark Circles

आलू या खीरा काले घेरे हटाने में क्या ज्यादा असरदार है

Potato Vs Cucumber For Dark Circles: आजकल मोबाइल, लैपटॉप और देर रात तक जागने की आदत की वजह से आंखों की थकान और डार्क सर्कल्स की समस्या काफी आम हो गई है। ऐसे में बहुत से लोग घरेलू उपायों का सहारा लेते हैं। सबसे ज्यादा चर्चा आलू और खीरे की होती है। कुछ लोग आंखों पर खीरे के स्लाइस रखते हैं, तो कुछ आलू का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन सवाल यह है कि आखिर इनमें से कौन ज्यादा असरदार है? क्या दोनों का काम एक जैसा है या फिर किसी एक का फायदा ज्यादा मिलता है? आइए जानते हैं कि आंखों की थकान और डार्क सर्कल्स कम करने के लिए आलू और खीरा किस तरह काम करते हैं और किसे बेहतर माना जा सकता है।

आंखों को ठंडक पहुंचाने में खीरा आगे

खीरे में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। यही वजह है कि इसे आंखों पर रखने से तुरंत ठंडक महसूस होती है। लंबे समय तक स्क्रीन देखने या नींद पूरी न होने से आंखों में जो भारीपन और थकान महसूस होती है, उसे कम करने में खीरा मदद कर सकता है। इसके ठंडे प्रभाव से आंखों को आराम मिलता है और सूजन भी कम हो सकती है।

End of Feed