मिस वर्ल्ड 2024 का फिनाले आज, जानें कब और कहां देख सकते हैं लाइव

71वीं मिस वर्ल्ड पेजेंट प्रतियोगिता का फिनाले आज मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगा। ऐसे में जानिए कब और कहां आप इस इवेंट को लाइव देख सकते हैं।

आज मिस वर्ल्ड 2024 का फिनाले है। 28 साल बाद भारत मिल वर्ल्ड की मेजबानी कर रहा है। इसका फिनाले मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगा। 71वीं मिस वर्ल्ड पेजेंट प्रतियोगिता का आगाज 20 फरवरी से ही हो चुका है। ये फिनाले कई मायनों में बेहद खास माना जा रहा है। भारत की तरफ से मिस इंडिया-2022 की विनर सिनी शेट्टी भारत को रिप्रजेंट कर रही हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2024 कब और कहां लाइव देख सकेंगे। तो घबराने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको इस आर्टिकल में ये बताने जा रहे हैं कि आप कब और कहां मिस वर्ल्ड 2024 का फिनाले लाइव देख सकते हैं।

71st miss world 2024

कब और कहां देखें लाइव

आज का दिन भारत के लिए बेहद खास है। क्योंकि पूरे 28 साल बाद भारत मिस वर्ल्ड की मेजबानी कर रहा है। मुबंई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया जा रहा है। 27 साल पहले भारत ने इस प्रतियोगिता की मेजबानी बेंगलुरु में की थी। 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का लाइव टेलिकास्ट आप सोनी लिव पर IST शाम 7.30 बजे से देख सकते हैं।

End of Feed