What is Micro Wedding: अब ना फूफा नाराज होंगे ना जीजा, माइक्रो वेडिंग ने तोड़ा पुराना ट्रेंड, जानिए कैसी शादी के पीछे भाग रहे युवा

What is Micro Wedding in Hindi: भारतीय समाज में कई लोग ऐसे भी हैं जो शादी समारोह के भारी भरकम खर्चे को फिजूलखर्च मानते हैं। ऐसे लोगों की तादाद धीरे-धीरे बढ़ रही है। ये लोग शादी को एक रस्म की तरह निभा रहे है। ऐसे लोग ना तो शादी में बहुत बड़ी भीड़ जुटा रहे हैं और ना ही पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं। इन्हीं लोगों की बदौलत अब भारत में तेजी से माइक्रो वेडिंग का ट्रेंड बढ़ रहा है।

Micro Wedding Meaning in Hindi: भारत में शादी बस रस्म भर नहीं है बल्कि एक सामूहिक समारोह है। इसीलिए लोग अकसर ब्याह के आयोजन को शादी समारोह कहते हैं। और कहें भी क्यों ना, हर कोई चाहता है कि उसकी शादी का आयोजन किसी भव्य समारोह की तरह हो। भारतीय समाज में शादी समारोह को लेकर तो ऐसा माहौल है कि लोग कर्जा तक लेकर शादी के आयोजन में अपनी औकात से अधिक खर्च करते हैं। कुछ लोग शौक से शादी पर दिल खोलकर खर्चा करते हैं तो वहीं कुछ लोग सामाजिक दबाव के कारण भी शादी पर अपनी जेब से अधिक पैसे खर्च कर डालते हैं। अभी पिछले साल रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की भव्य शादी की। शादी पर इतना खर्चा किया कि पूरी दुनिया की मीडिया ने इसे प्रमुखता से कवर किया। एक बहस छिड़ गई थी कि क्या पैसे का इस तरह से बेजा प्रदर्शन ठीक है। लेकिन अनंत अंबानी की शादी ने भारतीय समाज की उस हकीकत को भी बयां किया जिसमें शादी को लेकर हम लोग किसी भी हद तक गुजर जाते हैं।

6

Source: Pexels

Source: Pexels

दूसरी तरफ इसी भारतीय समाज में कई लोग ऐसे भी हैं जो शादी समारोह के भारी भरकम खर्चे को फिजूलखर्च मानते हैं। ऐसे लोगों की तादाद धीरे-धीरे बढ़ रही है। ये लोग शादी को एक रस्म की तरह निभा रहे है। ऐसे लोग ना तो शादी में बहुत बड़ी भीड़ जुटा रहे हैं और ना ही पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं। इन्हीं लोगों की बदौलत अब भारत में तेजी से माइक्रो वेडिंग का ट्रेंड बढ़ रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये माइक्रो वेडिंग क्या बला है। क्या होती है माइक्रो वेडिंग? क्यों बढ़ रहा इसका चलन? क्या हैं माइक्रो वेडिंग के फायदे और नुकसान? आपके ऐसे सभी सवालों के जवाब यहां मिल जाएंगे।

End of Feed