लाइफस्टाइल

Eid Mehndi Design 2025: मेहंदी लगाकर जीत लें शौहर का दिल, ईद 2025 के लिए बस अभी से सेलेक्ट कर लें लेटेस्ट Mehndi Designs

Eid Mehndi Design 2025 (ईद मेहंदी डिजाइन 2025): ईद का त्योहार आने वाला और त्योहारों की खुशियां वाकई मेहंदी की खुशबू के बिना अधूरी है। तो रमदान के बाद आने वाली ईद अल फितर 2025 के लिए गर्ल्स अभी से सेलेक्ट कर लें, लेटेस्ट, सिंपल ईजी मेहंदी डिजाइन, यहां देखें फोटो डाउनलोड।

Image

Eid Mehndi design 2025

Eid Mehndi Design 2025 (ईद मेहंदी डिजाइन 2025): इस्लाम में रमजान के पाक महीने के बाद ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाता है। इस साल रमजान 2 मार्च से शुरु हुआ था, वहीं अब 30 या 31 मार्च को चांद नजर आने के बाद ईद मनाई जाएगी। जो इस्लामी कैलेंडर के 10वें महीने शव्वाल का पहला दिन होगा। हालांकि त्योहार कभी भी हो त्योहार की रौनक घर की बहन-बेटियों से ही आती है, खासतौर से जब उनकी चूड़ियों की खनखन से आंगन गूंजे और मेहंदी की खुशबू से घर महक जाए। ऐसे में त्योहार की खुशियों में चार चांद लगाने के लिए मेहंदी लगानी तो बनती ही है। तो यहां देखें ईद उल फितर 2025 के लिए लेटेस्ट, सिंपल, ईजी मेहंदी डिजाइन फोटो, ईद की मेहंदी की नई फोटो। जो बिगिनर्स भी हाथों में रचाकर त्योहार मना सकते हैं।

Top 5 Latest, Simple, Easy Mehndi Designs For Eid 2025

Eid Al Fitr Mehndi

Eid Al Fitr Mehndi

ईद पर गोरे गोरे हाथों में रचाने के लिए ये लेटेस्ट मेहंदी की डिजाइन बहुत ही शानदार है। बैक हैंड की ये वाली मेहंदी डिजाइन स्टाइलिश भी है और बनाने में भी आसान है। गर्ल्स के सूट के साथ ये वाली मेहंदी ईद पर कमाल लगेगी।

Eid Mehndi designs

Eid Mehndi designs

ईद स्पेशल इस मेहंदी का डिजाइन भी कुछ कम नहीं है, बैक हैंड वाली ये मेहंदी आप फ्रंट में भी लगवाएंगी तो लुक कमाल ही आएगा। वहीं चांद और सितारे वाली मेहंदी अपने आप में ही काफी सुंदर है।

Latest Mehndi designs 2023

Latest Mehndi designs 2023

मांडला स्टाइल की ये मेहंदी भी त्योहार पर बहुत गजब लुक देगी। ट्रेडिशनल लुक के लिए ये वाली डिजाइन ट्राई की जा सकती है। ऐसी डिजाइन में दुबई मेहंदी वाला टच भी दिया जा सकता है।

Floral Mehndi ke design

Floral Mehndi ke design

अरेबिक फ्लोरल मेहंदी तो हमेशा ही ट्रेंड में रहती है, ईद उल फितर पर गर्ल्स जरूर ही ये वाला बेल फूल स्टाइल का मेहंदी डिजाइन ट्राई करें। ये वाली मेहंदी बिगिनर्स के लिए बेस्ट हैं, क्योंकि इसे बनाना काफी आसान भी है और लुक एकदम जबरदस्त ही आएगा।

Eid Ul Fitr henna

Eid Ul Fitr henna

चांद रात पर चांद से ज्यादा सुंदर लगने के लिए गर्ल्स ये वाली मेहंदी जरूर ही चुन लें। सिंपल और स्मॉल मेहंदी का डिजाइन तलाश रही हैं, तो फिर ये डिजाइन परफेक्ट है।

Henna designs for Eid

Henna designs for Eid

चैक्स वाली ईद मुबारक की ये मेहंदी भी कुछ कम नहीं है, आप बीच में ऐसा दुबई मेहंदी का डिजाइन बनाकर आस पास से फ्लोरल या बेल बूटी वाला डिजाइन बना सकती हैं। बेशक ही ईद के पाक मौके पर आपको इन मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन्स में से अपने पसंद की मेहंदी चुनकर चांद रात की रौनक और बढ़ा देनी चाहिए।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article