लाइफस्टाइल

कब्रिस्तान में डेट मनाने जा रहे लोग, कैफे-मूवी छोड़कर यहां हो रही रोमांटिक बातें, पढ़ें क्या होती है Graveyard Date

ग्रेवयार्ड डेट ट्रेंड Gen Z के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, जिसमें कपल्स कब्रिस्तान में समय बिताते हैं। जहां कुछ इसे यूनिक और शांत अनुभव मानते हैं, वहीं कई लोग इसे विवादित ट्रेंड भी मान रहे हैं।

Image

Graveyard Date Trend

आज के दौर वाले Gen Z लोग अपने रिश्तों और डेटिंग को लेकर काफी एक्सपेरिमेंटल हो चुके है। कैफे, मूवी या डिनर डेट अब आम हो चुके हैं, इसलिए नई पीढ़ी कुछ हटकर और यूनिक अनुभव की तलाश में रहती है। इसी बीच एक अजीब लेकिन तेजी से वायरल होता ट्रेंड सामने आया है, जिसे Graveyard Date कहा जा रहा है, जिसका मतलब है कब्रिस्तान में डेट करना। सुनने में यह थोड़ा डरावना या अजीब सा लग सकता है, लेकिन कई युवाओं के लिए यह एक शांत, पर्सनल और गहराई भरा अनुभव बनता जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस ट्रेंड से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें कपल्स कब्रिस्तान के शांत माहौल में समय बिताते नजर आते हैं। यहां पढ़ें आखिर क्या होती है ग्रेवयार्ड डेट, डेटिंग का नया ट्रेंड।

क्या है ग्रेवयार्ड डेट ट्रेंड?

ग्रेवयार्ड डेट का मतलब है कब्रिस्तान जैसे शांत और अलग जगह पर अपने पार्टनर के साथ समय बिताना। इसमें कपल्स वहां बैठकर बातें करते हैं, कभी-कभी पिकनिक या हल्का-फुल्का समय भी बिताते हैं। यह पारंपरिक डेटिंग से बिल्कुल अलग अनुभव देता है।

क्यों Gen Z को पसंद आ रहा ये ट्रेंड

Gen Z हमेशा ही कुछ न कुछ नया और अनोखा करने में विश्वास रखती है। उनके लिए यह ट्रेंड 'डिफरेंट' और 'एस्थेटिक' है। साथ ही, कब्रिस्तान का शांत माहौल उन्हें भीड़-भाड़ से दूर पर्सनल समय बिताने का मौका देता है।

Graveyard Date Trend Alia Bhatt and Sidharth Malhotra

Graveyard Date Trend Alia Bhatt and Sidharth Malhotra

सोशल मीडिया का बड़ा रोल

इस ट्रेंड को वायरल करने में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का बड़ा हाथ है। इंस्टाग्राम और TikTok पर लोग अपनी ग्रेवयार्ड डेट की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं, जिससे यह ट्रेंड तेजी से फैल रहा है।

ये है मुख्य कारण

कुछ लोग इसे सिर्फ ट्रेंड नहीं, बल्कि एक गहरा अनुभव मानते हैं। कब्रिस्तान का शांत वातावरण उन्हें जीवन और रिश्तों के बारे में सोचने का मौका देता है, जिससे बातचीत भी ज्यादा गहरी हो जाती है। और यही भावना जेन जी के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय है और उन्हें आकर्षित करती है।

सबको नहीं आया पसंद

हालांकि, यह ट्रेंड हर किसी को पसंद नहीं आ रहा। कई लोग इसे असंवेदनशील और गलत मान रहे हैं, क्योंकि कब्रिस्तान एक सम्मानित स्थान होता है। ऐसे में वहां डेट पर करना कुछ लोगों को गलत लगता है।

क्या यह ट्रेंड सही है?

हालांकि यह पूरी तरह एक व्यक्तिगत सोच पर निर्भर करता है। अगर कोई इस ट्रेंड को अपनाता है, तो उसे जगह की गरिमा और सम्मान का ध्यान जरूर रखना चाहिए। हर ट्रेंड को अपनाने से पहले उसकी संवेदनशीलता समझना जरूरी है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article