क्यों समझौते की सवारी कर रहा मॉडर्न लव, Relationship में तेजी से बढ़ रहा है 'न पूछो न बताओ' का ट्रेंड, क्या बला है ये DADT रिलेशनशिप

What is DADT Relationship Trend: ​कुछ कपल्स का मानना है कि रिश्ते की मजबूती के लिए कुछ बातों पर बात ना करना ही बेहतर होता है। वहीं कुछ कपल्स ऐसे भी होते हैं जो चाहते हैं कि उनके रिश्ते में सबकुछ एकदम क्लियर न हो। वो सोचते हैं कि कुछ बातें छिपी रहें तो ही बेहतर है। ऐसे में वे एक दूसरे से यह नहीं पूछते कि वे किसी और से मिल रहे हैं या नहीं और अगर कोई ऐसा कर रहा है तो वह दूसरे को नहीं बताता।

Don't Ask Don't Tell Relationship: किसी भी रिश्ते की उम्र इस पर निर्भर करती है कि दोनों के बीच कितना प्रेम और विश्वास है। जिस रिलेशनशिप से ये दोनों चीजें गायब हों उसका ज्यादा दिन चलना नामुमकिन है। आज कल के युवा जिन्हें हर चीज जल्दी चाहिए उनके रिश्तों में भी ठहराव बहुत कम नजर आता है। आज जितनी तेजी से रिश्ते बनते हैं उतनी ही तेजी से टूटते भी हैं। इस दौड़ भाग वाली लाइफस्टाइल में कपल्स के बीच छोटी-छोटी बातों पर भी मनमुटाव होने का खतरा बना रहता है। कुछ बातें ऐसी होती हैं जिनपर जब भी डिस्कस हो लड़ाई ही होती है। ऐसी छोटी-छोटी लड़ाइयां देखते-देखते बड़े झगड़े में तब्दील हो जाती हैं। रिश्ते की डोर घिस जाती है और नतीजा ये होता है कि एक साथ जीने और मरने की कसम खाने वाले कपल्स ब्रेकअप या डिवोर्स के साथ अपनी राहें जुदा कर लेते हैं। लेकिन ऐसे किसी खतरनाक अंजाम से बचने के लिए कपल्स रिलेशनशिप में नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। ऐसा ही एक नया प्रयोग ट्रेंड में है जिसे DADT ट्रेंड कहा जा रहा है।

4

What is Dont't Ask Don't Tell Relationship trend?

Source: Pexels

क्या है DADT रिलेशनशिप (What is Dont Ask Dont Tell Trend in Relationship)

DADT का मतलब होता है डोन्ट आस्क डोन्ट टेल, मतलब कि ना पूछो ना बताओ। कपल्स के बीच यह ट्रेंड काफी पॉपुलर है। रिलेशनशिप के इस DADT ट्रेंड की आत्मा है प्राइवेसी और पर्सनल स्पेस। दरअसल कपल्स के बीच में अकसर इस तरह की शिकायत रहती है कि वो एक दूसरे का पर्सनल स्पेस या प्राइवेसी छीन रहे हैं। जाने-अनजाने पार्टनर्स एक दूसरे से ऐसी बातें करते या पूछते हैं जिसमें सामने वाला कम्फर्टेबल नहीं होता। इन्हीं सब मुसीबतों से छुटकारे के लिए कपल्स इस 'ना पूछो ना बताओ' के ट्रेंड को रिलेशनशिप में फॉलो कर रहे हैं। इस ट्रेंड में कपल्स एक दूसरे से वह बातें शेयर नहीं करते जो वह नहीं करना चाहते। कपल्स एक दूसरे की प्राइवेसी का पूरा ख्याल रखते हैं।

End of Feed