Analogue Paneer: टेस्‍टी पनीर खाकर हो रही है तबीयत खराब, कहीं एनालॉग पनीर तो नहीं खाया जनाब - जानें क्‍या है ये नया धोखा

What is Analogue Paneer Meaning in Hindi (एनालॉग पनीर मीनिंग, एनालॉग पनीर क्‍या होता है): आपने कभी सोचा है कि जब पनीर इतना महंगा है तो पनीर के आइटम आपको होटल में इतने सस्ते में कैसे मिल जाते हैं। इसका जवाब है एनालॉग पनीर, जिसे सिंथेटिक पनीर भी कहते हैं। इस पनीर की बिक्री को लेकर कई खबरें हाल ही में आई हैं जो आंखें खोलने वाली हैं। जानते हैं - इसके बारे में।

What is Analogue Paneer Meaning in Hindi (एनालॉग पनीर मीनिंग, एनालॉग पनीर क्‍या होता है): भारत का नाम दुनिया के उन देशों में आता है जहां दूध को प्रॉसेस करके अपना चीज बनाया जाता है। हमारा पनीर पूरी दुनिया में इंडियन कॉटेज चीज के नाम से जाना जाता है। पनीर बनाने के लिए दूध को सिरके या छेने के पानी के फाड़ा जाता है। फिर उसे दबाकर उससे सारा पानी को बाहर निकाल लिया जाता है। इस पनीर की कीमत बाजार में करीब 500 रुपये है। लेकिन एक और पनीर आजकल मार्केट में खूब चल रहा है, इसे एनालॉग पनीर या सिंथेटिक पनीर कहते हैं। सिंथेटिक पनीर का बाजार आजकल इसलिए गर्म है क्योंकि इसकी कीमत दूध से बने पनीर से लगभग आधी है और यह देखने में बिल्कुल आम पनीर जैसा ही होता है।

Nakli Paneer in hindi, Analogue Paneer meaning in Hindi

एनालॉग पनीर मीनिंग, एनालॉग पनीर क्‍या होता है

कैसे बनता है एनालॉग पनीर

एनालॉग पनीर या सिंथेटिक पनीर को आम तौर पर दूध के बजाय वनस्पति तेल और स्टार्च जैसे चीजों से बनाया जाता है। इसे स्किम्ड दूध और वनस्पति तेल से भी बनाया जाता है, जिसमें दूध के फैट की जगह वनस्पति तेल का उपयोग किया जाता है।

End of Feed