क्या है अल अय्याला? ट्रंप के स्वागत में बाल झटकती लड़कियां, जानें स्वागत के इस अंदाज-ए-खास का इतिहास

Al Ayyala Dance: इन महिलाओं का बालों को लहराते हुए नाचना संयुक्त अरब अमीरात का एक पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्य है। इस पारंपरिक नृत्य शैली को अल अय्याला (Al-Ayyala) कहते हैं। अल अय्याला पारंपरिक रूप से रूप से पुरुषों और लड़कों द्वारा किया जाता है, हालांकि अब इसमें महिलाओं और लड़कियों की भागीदारी भी बढ़ी है।

What is Al Ayyala: हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अबू धाबी के दौरे पर थे। वहां के प्रेसिडेंशियल पैलेस कासल अल वतन में उनका बेहद शानदार तरीके से स्वागत हुआ। उनके स्वागत का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। दरअसल उनके स्वागत में महिलाओं का एक ग्रुप अपने लंबे बालों को लहराते हुए नाच -गा रहा था। इस तरह के स्वागत से ट्रंप अभिभूत दिखे। जब उनका इस तरह से स्वागत हो रहा था तब वह इसकी तारीफ किये बगैर रह ना पाए। लेकिन लोग हैरान हैं कि आखिर स्वागत का ये कौन सा तरीका है।

7

अबू धाबी में डोनल्ड ट्रंप का स्वागत वहां के पारंपरिक नृत्य अल अय्याला के साथ हुआ।

अबू धाबी में डोनल्ड ट्रंप के स्वागत में अल अय्याला करती लड़कियां।

ऐसे जिज्ञासु लोगों के लिए बता दें कि इन महिलाओं का बालों को लहराते हुए नाचना संयुक्त अरब अमीरात का एक पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्य का हिस्सा है। इस पारंपरिक नृत्य शैली को अल अय्याला (Al-Ayyala) कहते हैं। अल अय्याला पारंपरिक रूप से रूप से पुरुषों और लड़कों द्वारा किया जाता है, हालांकि अब इसमें महिलाओं और लड़कियों की भागीदारी भी बढ़ी है। आइए जानते हैं अल अय्याला से जुड़ी सारी जरूरी बातें:

End of Feed