आज के समय में घर सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि आपकी पर्सनैलिटी और लाइफस्टाइल का आईना बन चुका है। ऐसे में हर छोटा-बड़ा फैसला, खासकर इंटीरियर से जुड़ा, बेहद मायने रखता है। Tiles भी उन्हीं अहम फैसलों में से एक हैं, जो घर के पूरे लुक और फील को बदल देती हैं। पहले जहां लोग ट्रेडिशनल मार्बल या साधारण टाइल्स तक सीमित रहते थे, वहीं अब बाजार में कई एडवांस और स्टाइलिश ऑप्शन्स मौजूद हैं। जो बजट फ्रेंडली होने के साथ साथ बहुत ही सुंदर और स्टाइलिश लुक के लिए बेस्ट मानी जाती हैं।
यह भी पढ़ें : कितनी महंगी ड्रेस पहनती हैं Isha Ambani
इन्हीं में से एक है विट्रिफाइड टाइल्स (Vitrified Tiles), जो तेजी से हर घर की पहली पसंद बनती जा रही हैं। ये टाइल्स न केवल देखने में शानदार होती हैं, बल्कि अपनी मजबूती और टिकाऊपन के लिए भी जानी जाती हैं। अगर आप भी नया घर बना रहे हैं या रेनोवेशन की सोच रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि आजकल कौन सी टाइल्स सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं और क्यों।
विट्रिफाइड टाइल्स क्या होती हैं?
विट्रिफाइड टाइल्स एक खास प्रकार की टाइल्स होती हैं, जिन्हें बहुत अधिक तापमान पर तैयार किया जाता है। इस प्रक्रिया से ये टाइल्स बेहद सख्त और मजबूत बनती हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत है कि ये पानी बहुत कम सोखती हैं, जिससे इनमें दाग-धब्बे जल्दी नहीं पड़ते और ये लंबे समय तक नई जैसी दिखती हैं।
विट्रिफाइड टाइल्स के फायदे
1. ज्यादा मजबूती और टिकाऊपन
ये टाइल्स भारी दबाव भी आसानी से सह लेती हैं, इसलिए फर्श के लिए बेस्ट मानी जाती हैं।
2. पानी कम सोखती हैं
इनकी वाटर एब्जॉर्प्शन क्षमता बहुत कम होती है, जिससे ये नमी वाली जगहों के लिए भी सही रहती हैं।
3. प्रीमियम और मॉडर्न लुक
मार्बल, स्टोन और वुड जैसे डिजाइन आसानी से मिल जाते हैं, जो घर को लग्ज़री फील देते हैं।
4. कम मेंटेनेंस
इनकी सतह चिकनी होती है, जिससे सफाई आसान रहती है और ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती।
Vitrified Tiles घर में कहां लगवाएं
- लिविंग रूम: फर्श के लिए सबसे बेहतर
- बेडरूम: साफ और एलिगेंट लुक के लिए
- किचन और बाथरूम: मैट या एंटी-स्किड फिनिश में
- पूरे घर में: यूनिफॉर्म और मॉडर्न लुक देने के लिए
सिरेमिक और विट्रीफाइड टाइल्स में से कौन सी अच्छी होती है
सिरेमिक और विट्रीफाइड टाइल्स में से बेहतर विकल्प आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। सिरेमिक टाइल्स सस्ती और दीवारों के लिए ठीक रहती हैं, जबकि विट्रीफाइड टाइल्स ज्यादा मजबूत, टिकाऊ और कम पानी सोखने वाली होती हैं, इसलिए फर्श के लिए इन्हें बेहतर माना जाता है।
विट्रीफाइड टाइल्स की कीमत
विट्रीफाइड टाइल्स की कीमत उनकी क्वालिटी, साइज और डिजाइन पर निर्भर करती है। आमतौर पर भारत में इनकी कीमत लगभग ₹20-40 से ₹120 प्रति स्क्वायर फीट के बीच होती है।
बेसिक क्वालिटी: ₹40–₹60/स्क्वायर फीट
मिड-रेंज (डिजाइन/मैट/ग्लॉसी): ₹60–₹90/स्क्वायर फीट
प्रीमियम (GVT/PGVT/मार्बल लुक): ₹90–₹150+ प्रति स्क्वायर फीट
