दूध में चाय वाला Rusk क्यों घोल रहे हैं लोग, आखिर क्या बन रहा है इससे, कहां यूज हो रही ये ट्रिक

दूध में चाय वाला रस्क डालकर लोग बना रहे हैं वायरल रस्क कुल्फी आइसक्रीम। जानिए घर पर सिर्फ दूध, रस्क और ड्राई फ्रूट्स से बनने वाली इस क्रीमी और आसान समर डेजर्ट रेसिपी के बारे में।

गर्मियों का मौसम आते ही घरों में ठंडी-ठंडी कुल्फी, आइसक्रीम और शेक बनाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी ट्रिक वायरल हो रही है, जिसने लोगों को हैरान भी किया है और उत्साहित भी। लोग उबलते दूध में चाय के साथ खाने वाला साधारण रस्क डाल रहे हैं और उससे बना रहे हैं बेहद क्रीमी ‘रस्क कुल्फी आइसक्रीम’। पहली नजर में यह कॉम्बिनेशन थोड़ा अजीब जरूर लगता है, लेकिन जब इसका रिजल्ट सामने आता है तो लोग बार-बार यही रेसिपी ट्राई कर रहे हैं।

milk and rusk, rusk image, what is rusk

दूध में रस्क मिलाने से क्या बनता है

असल में रस्क इस कुल्फी में सिर्फ स्वाद नहीं बढ़ाता, बल्कि उसका टेक्सचर भी बदल देता है। दूध में घुलने के बाद रस्क उसे हल्का गाढ़ापन और स्मूदनेस देता है, जिससे कुल्फी बाजार जैसी रिच और क्रीमी बनती है। यही वजह है कि यह ट्रिक तेजी से वायरल हो रही है।

End of Feed