लाइफस्टाइल

गर्मियों में फैशन और सन प्रोटेक्शन का नया ट्रेंड बने ये कपड़े, जानिए क्या है UPF क्लोदिंग

UPF Clothing: UPF कपड़ों में अक्सर खास तरह के फैब्रिक और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है। टाइट वीव वाले कपड़े, फुल स्लीव्स और हल्के लेकिन घने फैब्रिक ज्यादा सुरक्षा देते हैं।

Image

युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है यूपीएफ क्लोदिंग ट्रेंड (AI Image)

UPF Clothung Trend: ग्लोबल वार्मिंग और शहरीकरण के कारण हर साल गर्मी बढ़ती जा रही है। गर्मियों के मौसम में तो कई बार ऐसा लगता है मानो अब ये गर्मी बर्दाश्त ही नहीं होगी। लोग अपने घरों में कैद होने पर मजबूर हो जाते हैं। लेकिन इसी परेशानी ने अब नए फैशन ट्रेंड को जन्म दिया है। यह नया ट्रेंड है UPF क्लोदिंग ट्रेंड। ऐसी क्लोदिंग इंसानों के लिए सनस्क्रीन की तरह काम करते हैं। ऐसे खास कपड़े सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा की सुरक्षा भी करते हैं और स्टाइलिश भी बनाते हैं।

क्या है UPF क्लोदिंग?

UPF क्लोदिंग ऐसे कपड़े होते हैं जो सूर्य की हानिकारक अल्ट्रा वायलेट किरणों से शरीर को बचाता है। इन्हें पहनने पर स्किन को धूप से होने वाले टैन, सनबर्न और डैमेज से बचाव मिलता है। UPF का मतलब है अल्ट्रा वॉयलेट प्रोटेक्शन फैक्टर (Ultraviolet Protection Factor)। यह बताता है कि कोई कपड़ा सूरज की अल्ट्रावॉयलेट किरणों को कितनी मात्रा में रोक सकता है।

अगर किसी कपड़े पर UPF 50 लिखा है, तो इसका मतलब है कि वह सूरज की लगभग 98 प्रतिशत UV किरणों को ब्लॉक करने में मदद कर सकता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि लंबे समय तक धूप में रहने से त्वचा पर टैनिंग, सनबर्न और समय से पहले एजिंग जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में UPF कपड़े अतिरिक्त सुरक्षा देने का काम करते हैं।

सूरज की UV किरणों से बचाते हैं ये कपड़े (Image: iStock)

सूरज की UV किरणों से बचाते हैं ये कपड़े (Image: iStock)

क्यों बढ़ रहा है इसका ट्रेंड?

आजकल लोग केवल फैशन ही नहीं, बल्कि हेल्थ और स्किन केयर को भी महत्व देने लगे हैं। यही वजह है कि UPF क्लोदिंग तेजी से लोकप्रिय हो रही है। खासकर ट्रैवल करने वाले लोग, आउटडोर स्पोर्ट्स पसंद करने वाले और लंबे समय तक धूप में काम करने वाले लोग ऐसे कपड़ों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

आज की लाइफस्टाइल में लोग ऐसे विकल्प चाहते हैं जो आराम, फैशन और सुरक्षा तीनों दें। UPF Clothing इसी जरूरत को पूरा करने वाला नया ट्रेंड बनता जा रहा है।

यही वजह है कि अब ये कपड़े केवल फैशन स्टेटमेंट नहीं, बल्कि गर्मियों में स्मार्ट और हेल्दी लाइफस्टाइल का हिस्सा भी माने जा रहे हैं। अब कई बड़े फैशन ब्रांड भी हल्के, स्टाइलिश और ब्रेदेबल UPF क्लोदिंग लॉन्च कर रहे हैं, जिन्हें रोजमर्रा में आसानी से पहना जा सकता है।

कौन से फैब्रिक होते हैं बेहतर?

UPF कपड़ों में अक्सर खास तरह के फैब्रिक और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है। टाइट वीव वाले कपड़े, फुल स्लीव्स और हल्के लेकिन घने फैब्रिक ज्यादा सुरक्षा देते हैं।

डार्क रंग कई बार UV किरणों को बेहतर तरीके से रोकते हैं, लेकिन गर्मियों में लोग हल्के रंगों वाले ब्रेदेबल UPF कपड़े भी पसंद कर रहे हैं।

क्या केवल UPF कपड़े ही काफी हैं?

विशेषज्ञों का कहना है कि केवल UPF Clothing ही पर्याप्त नहीं है। धूप में निकलते समय सनस्क्रीन, सनग्लासेस और पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है। इसके अलावा दोपहर की तेज धूप से बचना और शरीर को हाइड्रेट रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण माना जाता है।

Suneet Singh
सुनीत सिंह author

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे ... और देखें

End of Article