Best Promises For Couples: वैलेंटाइन वीक प्यार, भरोसे और रिश्तों को मजबूत करने का खास समय माना जाता है। इस पूरे हफ्ते में हर दिन का अपना अलग महत्व होता है, और इन्हीं दिनों में एक बेहद खास दिन है प्रॉमिस डे। इस साल प्रॉमिस डे 11 फरवरी, बुधवार को मनाया जाएगा। जैसा कि कहा जाता है, प्यार भरोसे, कमिटमेंट और उन छोटे-छोटे वादों पर टिका होता है, जो किसी रिश्ते को जोड़े रखते हैं। यह दिन सिर्फ प्यार जताने का नहीं, बल्कि रिश्ते को ईमानदारी, समझ और जिम्मेदारी से निभाने का वादा करने का दिन भी है। अगर आप एक सीरियस रिश्ते में हैं और इसे जिंदगी भर का साथ बनाना चाहते हैं, तो इस दिन किए गए ये पांच वादे आपके रिश्ते के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 वादे जो आप प्रॉमिस डे पर अपने पार्टनर से कर सकते हैं।
प्रॉमिस डे अपने पार्टनर से करें ये वादें
सही होने से ज्यादा, साथ होने को चुनूंगा: जब दो लोग हर लड़ाई को ईगो का मुद्दा बना देते हैं तो अक्सर रिश्ते में दरार आने लगती है। रिश्ते वही बचते हैं जब दो लोग में से कोई एक भी रिश्ते को बचाने की कोशिश करता हो और ईगो साइड रखता हो। ऐसे में इस बार अपने पार्टनर से ये वादा करें कि, चाहे जितनी भी लड़ाई हो, नाजारगी हो। उसका मुद्दा बनाने से ज्यादा लड़ाई को खत्म करने की कोशिश करेंगे, न ही बढ़ाने की।
आपके सपने मेरे अपने होंगे: एक मजबूत रिश्ते में पार्टनर के सपने भी उतने ही अहम होते हैं। इस प्रॉमिस डे पर वादा करें कि आप उनके सपनों को पूरा करने में उनका पूरा साथ देंगे,चाहे वह करियर हो, कोई पैशन या पर्सनल ग्रोथ। उन्हें एहसास दिलाएं कि आप हमेशा उनके सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम रहेंगे। जिंदगी में एक पार्टनर को इस चीज की सख्त जरूरत होती है कि उसका पार्टनर उसके साथ सपोर्ट सिस्टम बनकर खड़ा रहे और उसके करियर में उसका साथ दें।
हर मुश्किल में आपका साथ दूंगा: जिंदगी में अच्छे और बुरे दोनों दौर आते हैं। सच्चा प्यार वही है जो हर तूफान में आपका साथ निभाए। अपने पार्टनर से वादा करें कि चाहे हालात जैसे भी हों, आप उनका हाथ हमेशा थामे रहेंगे और उन्हें कभी अकेला महसूस नहीं होने देंगे। यह वादा न केवल उन्हें सुरक्षा का एहसास दिलाएगा, बल्कि यह भी बताएगा कि आप उनके लिए कितने सपोर्टिव और भरोसेमंद हैं।
पार्टनर को जैसा वो है, उसे वैसा ही अपनाने का वादा: रिश्तों में अक्सर खटास तब आती है जब हम सामने वाले को अपनी उम्मीदों के हिसाब से ढालने की कोशिश करते हैं। ऐसे में इस प्रॉमिस डे आप अपने पार्टनर से ये वादा करें कि, वो जैसा भी हो, उनकी आदतों, सोच और कमियों के साथ उसे स्वीकार करेंगे और कभी भी अपने हिसाब से बदलने की कोशिश नहीं करेंगे। क्योंकि सच्चा प्यार वहीं है जो आपको बदलने की कोशिश न करे,बल्कि तुम्हें वैसे ही प्यार करें जैसे तुम हो।
प्यार को रोज निभाने का वादा: रिश्ता सिर्फ खास दिनों पर नहीं, बल्कि रोज निभाया जाता है। लेकिन आजकल वक्त की कमी होने की वजह से लोग एक दूसरे को प्यार जाहिर ही नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आप अपने पार्टनर से वादा करें कि हम अपने व्यवहार, शब्दों और कोशिशों से हर दिन रिश्ते को मज़बूत बनाएंगे। आप दोनों हमेशा एक-दूसरे से सच बोलेंगे और हर दिन एक दुसरे को स्पेशल फील कराऐंगे।
यह लेख मूल रूप से गौरंगी (Gaurangi) द्वारा लिखा गया है!
