भोजपुरी का मशहूर सोहर है Panchayat 3 का हिंद के सितारा, जानिए क्या होता है सोहर, क्यों गाते हैं इसे, क्या है सोहर का राम और कृष्ण से कनेक्शन

Panchayat 3 Hind Ke Sitara Sohar: पंचायत 3 में हिंद के सितारा शीर्षक से जो सोहर गाया गया है, उसके बोल हैं- अइसन मनोहर मंगल मूरत, सुहावनि सुंदर सूरति हो, हे राजाजी, हे राजा जी…. एकरे त रहल ह जरूरत, मुहूरत खूबसूरत हो, हमरा जनाता बबुआ जीयम होइहे, नानाना, इस ललना डीएम होइंहे हो, ए ललना हिंद के सितारा इ त सीएम होइहें ओसे ऊपरा पीएम होइहें हो।

सोहर: हाल ही में मशहूर वेब सीरीज पंचायत का तीसरा सीजन रिलीज हुआ है। पंचायत 3 (Panchayat 3) को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वेब सीरीज के डायलॉग्स और सीन्स खूब वायरल हो रहे हैं। इस वेब सीरीज का एक गाना भी खूब वायरल हुआ है। इस गाने को आवाज दी है भोजपुरी सिंगर और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने। गाने के बोल हैं- हिंद के सितारा (Hind Ke Sitara)। दरअसल यह कोई गाना नहीं है बल्कि भोजपुरी का लोकगीत है। इसे सोहर कहते हैं। क्या होता है सोहर और किन मौकों पर गाया जाता है इसे। आइए जानते हैं सोहर से जुड़ी हर एक बात:

Sohar Panchayat 3

Panchayat 3 Hind Ke Sitara Sohar

सोहर का मतलब

सोहर का शाब्दिक अर्थ है सुंदर या खूबसूरत। इस शब्द को भोजपुरी में किसी के रूप का बखान करने के लिए भी किया जाता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के इलाकों में सोहर का मतलब मांगलिक गीत से है। भारत में हर भाषा और संस्कृति में मंगलगान की परंपरा आदि काल से रही है। सोहर भी मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश और बिहार का मंगलगान है।

End of Feed