बॉलीवुड में कई गाने आते हैं और चले जाते हैं, लेकिन कुछ गाने ऐसे होते हैं जो सालों बाद भी लोगों के दिलों में बसे रहते हैं। वेलकम फिल्म का अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर 'ऊंचा लंबा कद' भी ऐसा ही एक गाना है। जिसने कैटरीना कैफ को एक अलग पहचान दी थी। अब अक्षय कुमारी की अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल के लिए इस गाने का नया वर्जन लॉन्च किया गया है। अक्षय और दिशा पाटनी स्टारर ऊंचा लंबा कद फॉरएवर गाना हालांकि, नेटिजन्स को खासा पसंद नहीं आया।
गाने के साथ साथ नेटिजन्स को दिशा का लुक भी कैटरीना के लुक के आगे फीका ही लगा। हालांकि दिशा अपने बोल्ड ग्लैमरस अवतार में नजर आईं, लेकिन कैट से उनका तुलना काफी ट्रेंड कर रही है। नए गाने में दिशा का हाई-फैशन, बीच-ग्लैम और बोल्ड स्टाइल दिखाई दिया, वहीं दूसरी तरफ कैटरीना का सिंपल और सॉफ्ट संजना वाला अंदाज आज भी लोगों की यादों में ताजा है। तस्वीरों को देखकर साफ लगता है कि दोनों ने अपने-अपने समय के फैशन ट्रेंड्स को बखूबी अपनाया, लेकिन दर्शकों के दिलों पर असर डालने का तरीका अलग रहा।
दिशा का ग्लैमरस बीच-गॉडेस अवतार
नई तस्वीरों में दिशा पटानी बेहद बोल्ड और हाई-फैशन लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने मोतियों, क्रिस्टल्स और चमकदार डिटेलिंग से सजा आउटफिट पहना है। खुले बाल, सन-किस्ड मेकअप और कॉन्फिडेंट पोज उनके लुक को बहुत ही अपीलिंग बना रहा था। दिशा अक्सर ही बोल्ड लुक्स में नजर आती हैं। और बेशक उनके फिजिक पर ये वाला आउटफिट अच्छा लग रहा था। लेकिन कुछ लोगों को ये आउटफिट थोड़ा सा मेसी भी लगा।
पूरे गाने में दिशा ने कई आउटफिट्स बदले हैं। जो फैशन के लिहाज से ज्यादा ड्रामेटिक और ट्रेंड-फॉरवर्ड दिखाई देते हैं। हालांकि कैटरीना का आइकॉनिक लुक्स के आगे नेटिजन्स को कोई भी लुक खासा पसंद नहीं आया है।
कैटरीना का सिंपल लेकिन फॉरएवर चार्म
वहीं वेलकम के दौर की कैटरीना कैफ का लुक बिल्कुल अलग था। कभी गोल्डन शिमरी मिनी ड्रेस, कभी फ्लोरल प्रिंट आउटफिट और कभी बीच पर कैजुअल स्टाइल में नजर आईं कैटरीना का फैशन ग्लैमरस होने के बावजूद बहुत सिंपल, सॉफ्ट और रिलेटेबल लगा था। यही वजह है कि उनका लुक फैंस के बीच लंबे समय तक याद रखा गया।
उस दौर से लेकर आज तक कैटरीना के ये वाले लुक्स और आउटफिट्स रिक्रिएट किए जाते हैं। फैशन सिर्फ महंगे या बोल्ड कपड़ों का नाम नहीं है। कई बार सिंपल और रिलेटेबल आउटफिट्स मिलकर ऐसा असर छोड़ते हैं जो सालों तक याद रहता है। कैटरीना का संजना वाला अंदाज इसी वजह से आज भी लोगों के लिए एक आइकॉनिक बॉलीवुड फैशन मोमेंट बना हुआ है।
