चावल भारतीय खाने का एक अहम हिस्सा है, जो लगभग हर घर में रोज बनता है। लेकिन कई बार चावल सही से नहीं बनते, या तो ज्यादा चिपचिपे हो जाते हैं या फिर कच्चे रह जाते हैं। सही तरीके से चावल बनाना आसान है, बस कुछ छोटे-छोटे स्टेप्स का ध्यान रखना जरूरी है। कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप हर बार खिले खिले और स्वादिष्ट चावल बना सकते हैं। सही तरीके से धोना, भिगोना और पकाना ही परफेक्ट चावल का राज है, जो खाने का स्वाद और भी बढ़ा देता है। भारत में चावल हर घर में रोज बनता है, लेकिन कई बार चावल चिपचिपे या ज्यादा गीले हो जाते हैं। सही तरीके से चावल बनाना एक छोटी लेकिन जरूरी कला है।
यह भी पढ़ें - क्या हम गर्मी में Organza Saree पहन सकते हैं
चावल धोने का सही तरीका
सबसे पहला और जरूरी स्टेप है चावल को अच्छी तरह धोना। चावल को सिर्फ पानी में डालकर निकालना काफी नहीं होता। इसे ठंडे पानी में 2–3 बार धोएं और हल्के हाथ से चलाएं। धोते रहें जब तक पानी साफ न दिखने लगे। इससे चावल का अतिरिक्त स्टार्च निकल जाता है, जिससे चावल चिपचिपे नहीं बनते और दाने अलग-अलग रहते हैं।
चावल को भिगोना क्यों जरूरी है
- चावल धोने के बाद उसे लगभग 30 मिनट तक पानी में भिगोकर रखें।
- इससे चावल के दाने नरम हो जाते हैं और जल्दी पकते हैं।
- भिगोने के बाद चावल को उबलते पानी में डालकर 5 मिनट तक पकाएं।
- इसे “पारबॉयल” कहा जाता है।
- जब दाने को तोड़ने पर अंदर हल्का सफेद हिस्सा दिखे, तो समझ लें कि चावल लगभग 80% पक चुका है।
भाप में पकाने का तरीका
अब चावल का पानी छान लें और उसे ढककर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इस दौरान चावल अपनी ही गर्मी से भाप में पकता है। इससे चावल न ज्यादा गीला होता है और न ही चिपकता है। इस तरीके से चावल एकदम हल्के और खिले खिले बनते हैं।

Rice Kaise Banaye
जास्मिन चावल बनाने का तरीका
Jasmine rice बनाने का तरीका थोड़ा अलग है। इसे धोना जरूरी है, लेकिन भिगोना नहीं। इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले 1 कप चावल में 1.5 कप पानी डालना है और उबाल आने देना है। फिर धीमी आंच पर 10 मिनट पकाएं और बाद में 10 मिनट ढककर रख दें। इससे जास्मिन चावल भी एकदम सही बनता है।चावल बनाना आसान है, बस सही तरीका अपनाना जरूरी है। अगर आप इन सरल स्टेप्स को फॉलो करेंगे, तो हर बार फुलफुले, स्वादिष्ट और परफेक्ट चावल बना पाएंगे, जो आपके खाने का मजा दोगुना कर देंगे।
