Lohri 2023: अगर आप भी लोहड़ी के दिन को खास बनाना चाहती हैं तो आप भी इस दिन पंजाबी यानी इंडियन लुक को कैरी कर सकती हैं। आप कुछ टिप्स को फॉलो करके अपने आपको आकर्षक और स्टाइलिश दिखा सकती है। पंजाबी कुड़ी के लुक में आप बेहद खूबसूरत दिखेंगी। इस साल लोहड़ी को खास बनाने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के गेटअप को भी फॉलो कर सकती हैं। इनके ड्रेसेज फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट हो सकते हैं। अगर आपकी आलमारी में पंजाबी सूट मौजूद है और लोहड़ी पर आप इसे स्टाइल करने की सोच रही हैं तो इसे भी आप दोबारा से रिक्रिएट कर सकती हैँ।
इस बार लोहड़ी पर चाहिए स्पेशल पंजाबी कुड़ी लुक तो अपनाएं ये टिप्स
सिंपल लुक करें ट्राई-
पंजाबी लड़कियां ज्यादातर सिंपल लुक में रहना पसंद चाहती हैं, जो बेहद एलिगेंट भी लगता है। वहीं, स्माल प्रिंट सूट के साथ सिंपल दुपट्टे को कैरी किया जा सकता है। इस लुक और खूबसूरत दिखाने के लिए आप हैवी झुमके और जूतियां पहन सकती हैं।
फ्लोरल ड्रेस में दिखेंगी स्टाइलिश-
यदि आप लोहड़ी पार्टी में खूबसूरत और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो आप सारा अली खान के लुक को भी फॉलो कर सकती हैं। एक्ट्रेस की तरह आप भी किसी भी कलर की फ्लोरल को पहन सकती हैं। इसके साथ बड़े झुमके और फ्रेंच चोटी, बैंगल्स से इस लुक को कम्पलीट कर सकती हैं। इसके साथ आप प्लेन हैवी मैचिंग डुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं।
शहनाज गिल का प्योर पंजाबी लुक-
पंजाबी कुड़ी शहनाज गिल किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनके काम के साथ-साथ उनकी पंजाबी लुक भी फैंस को खूब पसंद आता है। ज्यादातर उन्हें पारंपरिक पंजाबी परिधानों में देखा जाता है। वह कभी पटियाला सूट में तो कभी शरारा सेट में दिखाई देती हैं। उनके शानदार लुक को आप लोहड़ी के मौके के लिए अपना सकती हैं।
पंजाबी सूट के साथ हाथों में चूड़ियां हों तो पूरा ट्रैडिशनल लुक उभर कर आता है। इसके साथ आप फ्रेंच चोटी बनाकर अपने बालों में परांदा भी सजा सकती हैं। इसके अलावा आप चाहें तो आप चाहें तो अपने दुपट्टे के साइड या कॉर्नर में में झूमर लगा सकती हैं। ये आइडियाज आपको एक परफेक्ट पंजाबी लुक देने में आपकी मदद करेंगे।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।
