Time100 2026: रणबीर कपूर से नील मोहन तक, टाइम की प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में दिखा भारत का दम

Most Influential People 2026: हर साल दुनिया एक ऐसी सूची का इंतजार करती है, जो यह तय करती है कि इस दौर में सबसे ज्यादा असर किन लोगों का है। इस बार भी TIME मैगजीन ने अपनी प्रतिष्ठित TIME100 2026 सूची जारी कर दी है। आइए जानते हैं इस सूची में कौन-कौन हैं शामिल?

TIME100 2026: हर साल दुनिया इंतजार करती है उस सूची का जो बताती है कि आखिर इस समय सबसे ज्यादा असर किसका है। इस बार भी TIME पत्रिका ने अपनी बहुप्रतीक्षित TIME100 2026 सूची जारी कर दी है और इसके साथ ही सामने आई है एक ऐसी कहानी, जिसमें ताकत, सोच और बदलाव की कई परतें छिपी हैं। यह सूची सिर्फ 100 नामों का संकलन नहीं, बल्कि उन लोगों का जीवंत दस्तावेज है, जो अपने काम और विचारों से दुनिया की दिशा तय कर रहे हैं। इस साल कि लिस्ट में खास बात यह है कि इसमें भारत और भारतीय मूल की हस्तियों की मजबूत उपस्थिति देखने को मिली है, जो हमारे देश का दुनिया के मंच पर बढ़ते प्रभाव का संकेत भी है। आइए जानते हैं इस सूची में शामिल नामों के बारे में...

time 100 list

टाइम 100 लिस्ट 2026

कला और संस्कृति में बनाई

TIME100 की खूबसूरती यह है कि यह लिस्ट केवल सत्ता और तकनीक की बात नहीं करती है, बल्कि उन चेहरों को भी सामने लाती है जो भावनाओं के जरिए दुनिया को जोड़ते हैं। इसी कड़ी में खास नाम रणवीर कपूर का भी शामिल है। उनके अभिनय को संवेदनशील और गहराई से भरा माना गया है, जो दर्शकों के दिल तक पहुंचता है।

End of Feed