TIME100 2026: हर साल दुनिया इंतजार करती है उस सूची का जो बताती है कि आखिर इस समय सबसे ज्यादा असर किसका है। इस बार भी TIME पत्रिका ने अपनी बहुप्रतीक्षित TIME100 2026 सूची जारी कर दी है और इसके साथ ही सामने आई है एक ऐसी कहानी, जिसमें ताकत, सोच और बदलाव की कई परतें छिपी हैं। यह सूची सिर्फ 100 नामों का संकलन नहीं, बल्कि उन लोगों का जीवंत दस्तावेज है, जो अपने काम और विचारों से दुनिया की दिशा तय कर रहे हैं। इस साल कि लिस्ट में खास बात यह है कि इसमें भारत और भारतीय मूल की हस्तियों की मजबूत उपस्थिति देखने को मिली है, जो हमारे देश का दुनिया के मंच पर बढ़ते प्रभाव का संकेत भी है। आइए जानते हैं इस सूची में शामिल नामों के बारे में...
कला और संस्कृति में बनाई
TIME100 की खूबसूरती यह है कि यह लिस्ट केवल सत्ता और तकनीक की बात नहीं करती है, बल्कि उन चेहरों को भी सामने लाती है जो भावनाओं के जरिए दुनिया को जोड़ते हैं। इसी कड़ी में खास नाम रणवीर कपूर का भी शामिल है। उनके अभिनय को संवेदनशील और गहराई से भरा माना गया है, जो दर्शकों के दिल तक पहुंचता है।
वहीं फेमस भारतीय सेफ विकास खन्ना को TIME ने सिर्फ एक शेफ नहीं, बल्कि संस्कृतियों को जोड़ने वाला ब्रिज बताया है। उनके न्यूयॉर्क स्थित रेस्टोरेंट बंगला को एक ऐसी जगह माना गया है, जहां हर डिश भारत की परंपरा और यादों की एक कहानी कहती है।
वैश्विक नेताओं की लिस्ट
- डोनाल्ड ट्रंप
- सी जिनपिंग
- बेंजामिन नेतन्याहू
- मार्क कार्नी
- मार्को रुबियो
- पोप लियो XIV
टेक्नोलॉजी में बनाई एक अलग पहचान
इस लिस्ट में तकनीक के क्षेत्र में सुंदर पिचाई का नाम सबसे प्रमुख है। उनके नेतृत्व में गूगल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है। AI को आम लोगों तक पहुंचाने का उनका प्रयास आज अरबों लोगों के जीवन को प्रभावित कर रहा है।
वहीं भारतीय मूल के नील मोहन ने YouTube को सिर्फ एक वीडियो प्लेटफॉर्म से आगे बढ़ाकर एक वैश्विक कंटेंट इकोसिस्टम बना दिया है। आज यह प्लेटफॉर्म खेल, पॉडकास्ट और एंटरटेनमेंट का बड़ा केंद्र बन चुका है।
