Thought of the Day: रिश्ता चाहे इस धरती पर कोई भी हो, सबका सिर्फ एक ही पासवर्ड है- भरोसा

Thought of the Day: मां-बाप और बच्चों का रिश्ता हो, पति-पत्नी का साथ हो, दोस्ती हो या फिर किसी सहकर्मी से जुड़ाव, हर रिश्ते की नींव भरोसे पर टिकी होती है।

Thought of the day: आज शनिवार है। रोज की तरह आज भी हम आपके लिए एक अच्छा सुविचार लेकर आए हैं। यह सुविचार आपको पहले से बेहतर इंसान बनाने और आपकी समझ में एक कदम और इजाफा करने में मदद करेगा। आज का य सुविचार इंसानी रिश्तों की बहुत ही बड़ी सच्चाई को आसान शब्दों में बयां करता है। आज का सुविचार है:

Thought of the day

आज का सुविचार

"रिश्ता चाहे इस धरती पर कोई भी हो, सबका सिर्फ एक ही पासवर्ड है- भरोसा"

आज की दुनिया में हम अपने मोबाइल, बैंक अकाउंट और सोशल मीडिया को सुरक्षित रखने के लिए पासवर्ड लगाते हैं। पासवर्ड गलत हो तो सबसे जरूरी चीज भी हमारे लिए बंद हो जाती है। ठीक इसी तरह रिश्तों की दुनिया में भी एक ऐसा पासवर्ड है, जिसके बिना कोई भी रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सकता। वह पासवर्ड है- भरोसा।

End of Feed