Weak Bones Causes : बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां काफी ज्यादा कमजोर होने लगती हैं। इसलिए अपनी हड्डियों की मजबूती बढ़ाने के लिए अपने संतुलित आहार पर ध्यान दें। अगर आप हेल्दी खाते हैं, तो इससे न सिर्फ आपकी हड्डियां मजबूत होंगी बल्कि आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपने खानपान को लेकर काफी बड़ी लापरवाही करते हैं, जिसकी वजह से हड्डियां कमजोर पड़ने लगती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिससे आपकी हड्डियां कमजोर हो रही हैं। आइए जानते हैं ऐसे आहार के बारे में -
हड्डियां कमजोर कर रही हैं ये चीजें
आपकी हड्डियां कमजोर कर रही हैं ये चीजें
हड्डियां कमजोर होने के पीछे कई वजह हो सकती हैं। आइए जानते हैं किन चीजों से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।
अनहेल्दी ड्रिंक्स
अगर आप चाहते हैं कि आपकी हड्डियां मजबूत हो तो अपने ड्रिंक्स में कैल्शियम से भरपूर चीजों को शामिल करें। वहीं, अगर आप अनहेल्दी ड्रिंक्स जैसे- कार्बोनेटेड पेय पदार्थ, सॉफ्ट ड्रिंक, शैंपेन, शराब इत्यादि का सेवन करते हैं, तो इसका असर आपकी हड्डियों पर पड़ता है, जिसकी वजह से हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं।
एसिडिटी की दवा
एसिडिटी की परेशानी होना काफी आम है। इसके लिए आप घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। लेकिन अगर आप एसिडटी होने पर दवाओं का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो इसका असर आपकी हड्डियों पर पड़ता है। अधिक मात्रा में एसिडिटी की दवाओं का सेवन करने से शरीर में कैल्शियम, जिंक और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों का अवशोषण कम हो जाता है।
कैफीन
हड्डियों की मजबूती बनाए रखने के लिए कैफीनयुक्त पेय पदार्थ जैसे- कॉफी, चाय इत्यादि का सेवन न करें। इस तरह के ड्रिंक्स से आपकी हड्डियां कमजोर होती हैं।
मसालेदार चीजें
हड्डियां कमजोर होने का कारण जंकफूड्स, फास्टफूड्स और मसालेदार चीजें भी हो सकती हैं। इस तरह के आहार से आपके शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है, जो हड्डियों की कमजोरी का कारण बन सकता है।
बढ़ती उम्र के साथ अगर आप अपनी हड्डियों की मजबूती को बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए अपने आहार पर विशेष ध्यान दें। इसके अलावा कुछ समय धूप में जरूर बैठें। ऐसा करने से आपकी हड्डियों को मजबूती मिल सकती है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
