जब बात स्किन केयर की होती है तो लोग अपने चेहरे और बाकी हिस्सों पर खूब ध्यान देते हैं, लेकिन घुटनों और कोहनी को बिल्कुल अनदेखा कर देते हैं। यही वजह है कि कोहनी काली हो जाती है। ये सुंदरता में ग्राहण की तरह काम करता है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के नुस्खे अपनाते हैं लेकिन फिर भी इससे छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में यहां हम कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप कोहनी के कालेपन से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।
home remedies to remove blackness of the elbows
नींबू और शहद
नींबू में नेचुरल ब्लीचिंग गुण होते हैं, और शहद त्वचा को नमी देता है। इसके लिए एक चम्मच नींबू के रस में एक चम्मच शहद मिलाएं। अब इस मिश्रण को कोहनी पर लगाएं और 15-20 मिनट तक छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करें।
बेकिंग सोडा और दूध
बेकिंग सोडा एक हल्का एक्सफोलिएंट है, जो डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। इसके लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा में दूध मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को कोहनियों पर लगाएं और धीरे-धीरे रगड़ें। 5-10 मिनट बाद इसे धो लें। ऐसा करने से स्किन की रंगत साफ होगी।
आलू
आलू में भी नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट होते हैं। इसके लिए आलू का एक टुकड़ा काट लें और उसे सीधे अपनी कोहनियों पर 10-15 मिनट तक रगड़ें। या फिर आलू का रस निकालकर उसे कोहनियों पर लगाकर सूखने दें और फिर धो लें।
दही और सिरका
दही में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा को हल्का करने में मदद करता है, और सिरका ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है। इसके लिए एक चम्मच दही में आधा चम्मच सफेद सिरका मिलाएं। फिर इस मिश्रण को कोहनियों पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
एलोवेरा
एलोवेरा त्वचा को नमी देने और रंगत सुधारने में मदद करता है। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जेल को सीधे कोहनियों पर लगाएं। इसे 30 मिनट के लिए कोहनी पर लगे रहने दें और फिर धो लें। इसे रोजाना इस्तेमाल करें।
