'Money Heist' का प्रोफेसर वो कौन से सबक सिखाता है, जो कोई टीचर नहीं सिखाता

आज टीचर्स डे है। अच्छा टीचर बस बच्चों के सवालों के जवाब नहीं देता। वह आपको मुश्किल सवालों से खुद निपटना सिखाता है और प्रोफेसर ने अपनी टीम को यही सिखाया।

Money Heist Professor Life Lessons: स्कूल में हमें गणित सिखाया जाता है। इतिहास पढाया जाता है। विज्ञान के नियम याद करवाए जाते हैं। परीक्षा में अच्छे नंबर लाने के तरीके भी बताए जाते हैं। लेकिन जिंदगी की कुछ जरूरी बातें किसी किताब में नहीं मिलतीं। मसलन मुश्किल वक्त में शांत कैसे रहना है? गलती होने के बाद खुद को कैसे संभालना है? हर इंसान की ताकत को कैसे पहचानना है? या जब कोई रास्ता नजर नहीं आए तो नया रास्ता कैसे खोजना है?

money heist professor

मनी हाइस्ट के प्रोफेसर से सीखें जीवन के ये अनमोल सबक (Photo: Netflix)

नेटफ्लिक्स की चर्चित वेब सीरीज मनी हाइस्ट (Money Heist) का प्रोफेसर यानी सर्जियो मारक्विना इन सवालों के जवाब अपने तरीके से देता है। वह कोई स्कूल टीचर नहीं है। फिर भी अपनी टीम के लोगों को जिंदगी के ऐसे सबक देता है, जो शायद किसी क्लासरूम में नहीं सिखाए जाते।

End of Feed