1 महीने में 10 किलो वजन घटाने का है सपना, यह समर डाइट प्लान बदल सकता है आपकी बॉडी, डायटीशियन से जानें कैसे करें फॉलो

Summer Diet Plan For Weight Loss: क्या आप भी तेजी से वजन घटाने का सपना देख रहे हैं? तो आज हम आपके लिए डायटीशियन का बताया गर्मियों का खास डाइट प्लान लेकर आए हैं, जिसे फॉलो करके आप आसानी से 1 महीने में 10 किलो तक वजन घटा सकते हैं।

Summer Diet Plan For Weight Loss: वजन कम करना चाहते हैं, लेकिन उबला हुआ और फीका खाना देखकर ही मन खराब हो जाता है? अगर आपका जवाब हां है, तो यह समर डाइट प्लान आपके बहुत काम आ सकता है। हेल्थ इन्फ्लुएंसर और क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. शिखा सिंह का कहना है कि वेट लॉस का मतलब भूखे रहना या बेस्वाद खाना खाना नहीं है। बता दें डॉ. शिखा खुद कभी 110 किलो वजन की थीं और उन्होंने करीब 50 किलो वजन कम किया। उनका मानना है कि अगर सही मात्रा में घर का स्वादिष्ट खाना खाया जाए, तो वजन घटाने का सफर आसान बन सकता है। आइए जानते हैं उनका बताया समर डाइट प्लान।

Summer Diet Plan For Weight Lossच

डायटीशियन का बताया यह डाइट प्लान गर्मी में कम करेगा मोटापा

दिन की शुरुआत करें जीरा पानी से

डॉ. शिखा सिंह के मुताबिक सुबह उठकर जीरा पानी पीना दिन की अच्छी शुरुआत हो सकती है। गर्मियों में यह शरीर को तरोताजा महसूस कराने में मदद करता है। साथ ही दिनभर पानी पीने की आदत बनाए रखना भी जरूरी है, क्योंकि कई बार प्यास को लोग भूख समझ लेते हैं।

End of Feed