लाइफस्टाइल

गुड़हल में फूल नहीं आ रहे? 40 डिग्री वाली गर्मियों में अपनाएं ये देसी नुस्खे, फूलों से भर जाएगा आंगन

भीषण गर्मी में जहां कई पौधे मुरझाने लगते हैं, वहीं गुड़हल सही देखभाल मिलने पर फूलों से लदा रहता है। कुछ आसान गार्डनिंग टिप्स अपनाकर आप भी गर्म मौसम में अपने गुड़हल को हरा-भरा और खिलता हुआ रख सकते हैं।

Image

Gudhal ka ped Plantcare tips

तेज धूप, गर्म हवाएं और लगातार बढ़ता तापमान कई पौधों को जला देता है और कई पौधे मुरझा जाते हैं। लेकिन इस चुभती गर्मी में भी कुछ पेड़ जैसे हैं, जो सुंदर फूलों से लदे रहते हैं। ऐसा ही पेड़ गुड़हल (Hibiscus) का है, जिसके पीले, लाल, गुलाबी फूल बेहद सुंदर नजर आते हैं। अगर आप भी अपने घर में गुड़हल का सुंदर सा पेड़ लगाना चाहते हैं। या आपके घर गुड़हल का पेड़ लगा हुआ है, और गर्मी में मुरझा रहा है। तो जान लीजिए कि, गर्मी में सही पानी, पोषण और देखभाल कर हरा-भरा, फूलों से लदा पेड़ उग सकता है। देखें वे आसान गार्डनिंग टिप्स, जिनकी मदद से आपका गुड़हल भी पूरे सीजन खिलखिलाता रहेगा।

सुबह-सुबह दें पानी

गर्मियों में गुड़हल को सुबह जल्दी पानी देना सबसे अच्छा माना जाता है। इससे जड़ों को दिनभर नमी मिलती रहती है और पौधा तेज धूप में भी झुलसता नहीं है।

धूप जरूरी है, लेकिन संतुलित

गुड़हल को फूल देने के लिए धूप चाहिए, लेकिन दोपहर की बेहद तेज धूप कभी-कभी नुकसान पहुंचा सकती है। यदि तापमान बहुत ज्यादा हो तो पौधे को ऐसी जगह रखें जहां उसे सुबह की धूप और शाम हल्की छाया मिले।

Hibiscus Tree

Hibiscus Tree

घर की खाद का इस्तेमाल

हर 15 से 20 दिन में गोबर की खाद, वर्मीकम्पोस्ट या घर में बनी खाद डालने से पौधे को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। इससे नई कलियां तेजी से विकसित होती हैं।

मिट्टी में नमी बनाए रखें

गर्मी में मिट्टी जल्दी सूख जाती है। पौधे के आसपास सूखी पत्तियां या नारियल की भूसी बिछाने से नमी लंबे समय तक बनी रहती है और जड़ों को गर्मी से बचाव मिलता है।

Hibiscus Tree Gardening Tips

Hibiscus Tree Gardening Tips

एप्सम सॉल्ट का कर सकते हैं उपयोग

महीने में एक बार थोड़ी मात्रा में एप्सम सॉल्ट देने से पौधे को मैग्नीशियम मिलता है, जो पत्तियों को हरा और फूलों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

समय समय पर सूखे फूल और पत्तियां हटाते रहे। साथ ही हमेशा ऐसा गमला चुनें जिसमें एक्स्ट्रा पानी आसानी से बाहर निकल सके, नहीं तो जड़े गल जाएंगी। थोड़ी सी देखभाल और सही पोषण के साथ गुड़हल का पौधा भीषण गर्मी में भी आपकी बालकनी या बगीचे को रंग-बिरंगे फूलों से भर सकता है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article