ये है मोहब्बें की छोटी रूही का हुस्न देखते फटी रह जाएंगी आंखें, लेटेस्ट फोटोज में पहचान नहीं पाएंगे

Ruhanika Dhawan: टीवी सीरियल ये है मोहब्बें वाली छोटी रूही उर्फ रुहानिका धवन का साड़ी वाला लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। साड़ी में रुहानिका को देख वाकई आप भी पहचान नहीं पाएंगे। देखें रुहानिका के साड़ी वाले लुक की फोटोज यहां, जो गर्ल्स भी रिक्रिएट कर सकती हैं।

Ruhanika Dhawan: बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टीवी जगत में बेहतरीन काम करने वाली और नाम कमाने वाली रुहानिका धवन इन दिनों अपनी तस्वीरों के साथ सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। स्टार प्लस के सीरियल ये है मोहब्बें में छोटी वाली रूही बनीं रुहानिका धवन 18 साल की हो गई हैं। रुहानिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और सूट-साड़ी से लेकर वेस्टर्न कपड़ों में बहुत ही खूबसूरत सी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में रुहानिका ने फिर से साड़ी पहनकर बहुत ही ज्यादा सुंदर फोटोज पोस्ट की हैं। जिन्हें देख नेटिजन्स की बोलती बंद हो गई है। यहां देखें रुहानिका के लेटेस्ट लुक से जुड़ी सारी डिटेल्स -

Ruhanika Dhawan

साड़ी में दिल लूट ले गईं रुहानिका

बहुत ही रॉयल और ट्रेडिशनल लुक वाली मैरून रंग की साड़ी पहन रुहानिका किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं। लेटेस्ट में उन्होने गोल्ड ज्वेलरी, साड़ी पहनकर रॉयल ट्रेडिशनल और मॉडर्न टच के फ्युजन वाला लुक रिक्रिएट किया है। इस साड़ी का फैब्रिक सिल्क ब्लेंड जैसा हल्का और फ्लोई है, जो पहनने पर बेहद ग्रेसफुल लुक देता है। पूरी साड़ी पर बनी गोल्डन लाइन स्ट्राइप्स इसे सटल लेकिन रिच फिनिश देती हैं। इसे टाइट की बजाय ढीले और फ्लोई स्टाइल में ड्रेप किया गया है, जो बॉडी को बेहद सॉफ्ट तरीके से हाइलाइट करता है। साथ ही पल्लू को ओपन रखकर कंधे से खूबसूरती से गिराया गया है, जिससे पूरा लुक एफर्टलेस और एलिगेंट नजर आता है।

End of Feed