Dark Elbows Remedy At Home: जब भी बात स्किन केयर की होती है तो ज्यादातर लोग चेहरे की देखभाल पर ध्यान देते हैं, लेकिन कोहनी और शरीर के बाकी हिस्सों पर ध्यान देना भूल जाते हैं। इसकी वजह से स्किन टैनिंग का शिकार हो जाती है। टैनिंग की वजह से स्किन काली पड़ जाती है जो देखने को खराब लगता है और साथ ही शर्मिंदगी का भी कारण बनता है। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप टैनिंग की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
नींबू और चीनी
एक नींबू को आधा काटकर उस पर चीनी डालें और कोहनी पर 10 मिनट तक रगड़ें। यह डेड स्किन को हटाकर रंग साफ़ करता है।
पेट्रोलियम जेली और हल्दी
एक कटोरी में एक स्पून पेट्रोलियम जेली निकाल लीजिए। इसी में 1/4 स्पून हल्दी पाउडर भी निकाल लीजिए। आपको इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है और अपनी कोहनी पर अच्छी तरह से अप्लाई करना है।
बेकिंग सोडा और दूध
1 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे कोहनी पर लगाकर 2-3 मिनट मसाज करें और फिर धो लें।
संतरे का छिलका
नारियल तेल में संतरे के छिलकों को मिलाकर कोहनी और घुटने पर लगाकर छोड़ दें। 2 मिनट बाद इससे अच्छे से मसाज करें और तेल को सूख जाने दें और छिलके को एक कपड़े की मदद से छाड़कर अलग कर दें। दिन में 2 बार इसे जरूर करें। आपको कुछ दिनों में ही अंतर समझ आने लगेगा।
केले का छिलका
केले के छिलके पर थोड़ा बेकिंग सोडा लगाकर कोहनी पर रोजाना रगड़ने से कालापन दूर होता है।
दही और हल्दी
दही में चुटकी भर हल्दी मिलाकर कोहनी पर लगाने से त्वचा की गंदगी साफ़ होती है और चमक आती है।
एलोवेरा और नारियल तेल
रात को सोते समय कोहनी पर याद से एलोवेरा जेल या नारियल तेल लगाकर छोड़ दें। ऐसा करने से रूखापन और कालापन कम होगा।
नारियल तेल और अखरोट
नारियल के तेल में अखरोट के छिलकों का पाउडर मिलाकर अपने कोहनी और घुटने पर इससे मसाद करें। दिन में 3 बार ऐसा जरूर करें। आपको 1 हफ्ते के अंदर ही अंतर समझ आने लगेगा।
सावधानी-
आपको बस इस बात का ध्यान रखना है कि उपाय करने के बाद आपको अपनी कोहनी को मॉइस्चराइज करना है। ये न भूलें और धूप में जाने से पहले कोहनी पर सनस्क्रीन भी लगाएं।
