Sonam Kapoor : 40 की उम्र में दूसरी बार मम्मी बनेंगी सोनम कपूर, बंप के साथ दिखाया गजब स्टाइल, फैशन का नहीं कोई मुकाबला

Sonam Kapoor : सोनम कपूर की दूसरी प्रेगनेंसी के साथ साथ बेशक ही उनका फैशने सेंस और भी ज्यादा कमाल हो गया है। हाल ही में उन्होंने एक फ़ेरागामो कोट पहन फोटोज शेयर की थी। बेबी बंप के साथ सोनम कपूर के चेहरे का ग्लो और स्टाइल देखने लायक था। देखें सोनम कपूर के इस वायरल लुक से जुड़ी सारी डिटेल्स।

Sonam Kapoor : बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने हाल ही में अपने दूसरी प्रेगनेंसी की न्यूज सोशल मीडिया पर शेयर की है। प्रेगनेंसी के साथ साथ अपने फैशन सेंस को लेकर भी सोनम काफी सुर्खियों में है। और बेशक ही वे कभी अपने स्टाइल के साथ समझौता नहीं करतीं हैं। और उन्हें लोग बॉलीवुड की फैशन आइकन भी कहते हैं। उनके इंस्टाग्राम पोस्ट में "मम्मा स्वैग एक्टिवेटेड" और स्टाइल के साथ कोई समझौता नहीं जैसे कैप्शन के साथ खास पोस्ट शेयर की थी। जिससे साफ है कि, बॉलीवुड की न्यू मॉम सोनम अपनी दूसरी प्रेगनेंसी में भी स्टाइल गेम एकदम ही टॉप और स्ट्रांग रखने वाली हैं।

Sonam Kapoor

लेटेस्ट लुक में लूटी लाइमलाइट

हाल ही में, सोनम ने एक शानदार फ़ेरागामो कोट पहना था, जो उनकी प्रेगनेंसी के दौरान भी उनकी फैशन चॉइस को बखूबी दर्शाता है। यह चारकोल-ग्रे हेरिंगबोन कोट उनके लुक में एक खास ठाठ और आत्मविश्वास लाता है। कोट के चौड़े कंधे और मुलायम ड्रेप उसे एक शक्ति और सहजता का अद्वितीय संतुलन प्रदान करते हैं, जो प्रेगनेंट महिलाओं के लिए एक सही विकल्प है।

End of Feed