अक्षय तृतीया का पर्व हिंदू धर्म में बेहद शुभ और मंगलकारी माना जाता है। इस साल Akshaya Tritiya 19 अप्रैल को मनाई जाने वाली है। इस दिन लोग नए कार्यों की शुरुआत करते हैं और घर को सजाने-संवारने पर विशेष ध्यान देते हैं। ऐसे में Rangoli बनाना इस त्योहार की खूबसूरती को और भी बढ़ा देता है। घर के आंगन या दरवाजे पर बनी रंगोली न केवल सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है, बल्कि आने वाले मेहमानों का स्वागत भी खास तरीके से करती है।
यह भी पढ़ें - सद्गुरु ने आलिया भट्ट को बताया अच्छी मां कैसे बने ?
अगर आप भी इस अक्षय तृतीया पर कुछ अलग और आकर्षक बनाना चाहते हैं, तो ये वाली सारी ही सिंपल और आसान रंगोली डिजाइन आपके लिए परफेक्ट हो सकती हैं। कम समय और कम मेहनत में बनने वाली ये रंगोली आपके घर की रौनक बढ़ा देंगी। यहां से आप अक्षय तृतीया स्पेशल सिंपल, ईजी, लेटेस्ट रंगोली डिजाइन्स फोटो देख सकते हैं। जिन्हें बिगिनर्स भी ट्राय कर अक्षय तृतीया पर अपने आंगन की शोभा बढ़ा सकते हैं।
अक्षय तृतीया के रंगोली डिजाइन फोटो
अक्षय तृतीया पर अगर आपको एकदम ही लेटेस्ट लुक वाली बहुत ही सिंपल और ट्रेंडी लुक वाली रंगोली का डिजाइन बनाना है। तो आप इस इंस्टाग्राम पोस्ट को देखकर शानदार सा रंगोली का डिजाइन कॉपी कर सकते हैं। जरूर ही ये वाली रंगोली का डिजाइन आपके घर के आंगन की शोभा बढ़ा देगा।
बिगिनर्स अगर त्योहार पर बनाने के लिए एकदम ही लेटेस्ट लुक वाली रंगोली ढूंढ रहे हैं। तो आपके लिए अक्षय तृतीया 2026 के लिए ये वाली रंगोली का डिजाइन सबसे बेस्ट हो सकता है। ट्रेडिशनल कलश, स्वास्तिक वाली ये रंगोली बहुत ही सुंदर है।
रंगोली की ये वाली डिजाइन भी बहुत ही अच्छी लग रही है। अगर आपको ज्यादा बड़ी रंगोली नहीं बनानी है, तो घर में मौजूद कलर से ही शगुन की ये वाली रंगोली की डिजाइन आप आसानी से बना सकते हैं। जरूर ही ये वाली रंगोली तो आपको इस अक्षय तृतीया पर ट्राई करके देखना ही चाहिए।
रंगोली की ये वाली तीनों ही डिजाइन्स भी बहुत ज्यादा सुंदर है। दीया, चावल तो फूलों से आप ऐसी वाली रंगोली को और भी खूबसूरत अंदाज में डेकोरेट कर सकते हैं। वहीं तोरण या बॉर्डर पैटर्न वाली रंगोली तो इस फेस्टिव सीजन मस्ट ट्राई है।
अक्षय तृतीया के दिन अगर आप सिंपल रंगोली बनाना चाहते हैं तो आप इस तरह के डिजाइन बना सकते हैं। ये डिजाइन 2 या 3 रंग से बनकर तैयार हो जाएगा। जरूर ही आपको इस अक्षय तृतीया पर अपनी पसंद वाली रंगोली का डिजाइन बनाना चाहिए।
