लाइफस्टाइल

Parshuram Jayanti Wishes: अपनों को भेजें भगवान परशुराम जयंती के प्यार भरे मैसेज, ऐसे दें शुभकामनाएं

Parshuram Jayanti Wishes: परशुराम जयंती के खास मौके पर मैसेज शेयर करके आप इस दिन को और भी खास बना सकते हैं। यह ना सिर्फ आपकी भावनाओं को व्यक्त करने का तरीका है, बल्कि रिश्तों में अपनापन भी बढ़ाता है।

Image

भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं

Parshuram Jayanti Wishes: भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी ने धर्म की रक्षा और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का संदेश दिया था। भगवान परशुराम की जयंती हिंदू धर्म में बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाती है। हर साल यह पावन दिन अक्षय तृतीया के दिन ही आता है, इसलिए 2026 में परशुराम जयंती (Parshuram Jayanti) 19 अप्रैल को मनाई जा रही है। यह दिन सिर्फ पूजा-पाठ का ही नहीं, बल्कि अपने जीवन में साहस, सत्य और न्याय को अपनाने की प्रेरणा भी देता है। लोग इस दिन मंदिरों में जाकर पूजा करते हैं, व्रत रखते हैं और भगवान परशुराम से आशीर्वाद मांगते हैं। साथ ही, परिवार और दोस्तों के साथ इस दिन की खुशियां बांटने की भी खास परंपरा है।

आज के डिजिटल दौर में लोग अपने करीबियों को मैसेज, स्टेटस और सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं भेजते हैं। हैप्पी परशुराम जयंती के मैसेज शेयर करके आप इस दिन को और भी खास बना सकते हैं। यह ना सिर्फ आपकी भावनाओं को व्यक्त करने का तरीका है, बल्कि रिश्तों में अपनापन भी बढ़ाता है।

अगर आप भी इस खास मौके पर अपने अपनों को शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं, तो यहां आपको Parshuram Jayanti Wishes और Messages मिलेंगे। इन्हें आप व्हाट्सएप, फेसबुक या इंस्टाग्राम पर शेयर कर सकते हैं और इस पावन दिन की खुशियां सबके साथ बांट सकते हैं।

1- भगवान परशुराम के आदर्शों को जीवन में अपनाएं और सफल जीवन पाएं

परशुराम जयंती की शुभकामनाएं

2- परशुराम चाप शर कर में राजे

ब्रह्मसूत्र गल माल विराजे

मंगलमय शुभ छबि ललाम की

आरती की श्री परशुराम की

परशुराम जयंती की शुभकामनाएं

3- आप सदा साहस, भक्ति और धर्मपरायणता के गुणों से परिपूर्ण रहें

परशुराम जी की शिक्षाएं सदा आपके मार्ग को रोशन करती रहें.

परशुराम जयंती की शुभकामनाएं

4- अपने भीतर के परशुराम को जागृत करें

निडर और समर्पित बनें

परशुराम जयंती की शुभकामनाएं

5- शस्त्र और शास्त्र का ज्ञान,

बनाते है इंसान को बलवान,

धर्म की रक्षा हमेशा करना,

यही सिखा गए भगवान परशुराम

6- भगवान परशुराम का आशीर्वाद आपके जीवन को सफलता और आनंद से भर दे. आपको विजय की ओर ले जाए.

शुभ परशुराम जयंती

7- गुरु है वो करण के

अंतर जाने आनंत और मरण के

नमन करता सारा संसार जिसे

बने जल भी अमृत उनके चरण के

परशुराम जयंती की शुभकामनाएं

8- शस्त्र और शास्त्र दोनों ही हैं उपयोगी

यही पाठ सिखा गए हैं हमें योगी

जय श्री परशुराम

परशुराम जयंती की हार्दिक बधाई

9- क्रोध में भी जिनका न्याय था,

हाथों में जिनके परशु का बल था,

उनकी कृपा से जीवन संवर जाए,

हर दिन खुशियों का पल हो जाए।

10- धर्म का दीप जलाए रखें,

सत्य के मार्ग पर चलें,

परशुराम जी की कृपा से,

हर मुश्किल को सरल करें।

परशुराम जयंती की हार्दिक बधाई

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article