क्या चेहरे पर नारियल तेल लगाना चाहिए या नहीं? जानें स्किन पर क्या होगा इसका असर

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 9, 2024, 06:24 AM IST

स्किन की देखभाल के लिए कई लोग नारियल तेल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि नारियल तेल का इस्तेमाल स्किन के लिए फायदेमंद होता है या नहीं? आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि नारियल तेल का इस्तेमाल स्किन के लिए सही है या गलत।

निखरी त्वचा पाने के लिए लोग कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग स्किन केयर रूटीन फॉलो करते हैं। स्किन की देखभाल के लिए नारियल तेल का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि क्या रोजाना स्किन पर नारियल तेल लगाना चाहिए? ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि रोजाना नारियल तेल लगाना स्किन के लिए फायदेमंद होता है या नहीं।

Should coconut oil be applied on face or not

नारियल तेल लगाना सही या गलत?

नारियल तेल लगाना सही है। नारियल तेल के इस्तेमाल से स्किन को कई तरह के फायदे होते हैं। इससे स्किन हाइड्रेट रहती है। नारियल तेल में मौजूद एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पिंपल्स, एक्जिमा और त्वचा की सूजन की समस्या से छुटकारा दिलाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर नारियल तेल स्किन को हानिकारक किरणों से बचाते हैं और झुर्रियों को कम करते हैं।

End of Feed