Jaya Kishori Motivational Quotes In Hindi: रोज पॉजिटिव सोचना और खुद को मोटिवेट कर पाना मुमकिन नहीं है। ऐसे में कई बार हम चुनौतियों से इतने घिरे होते हैं कि हमारे अपने ही शब्द हमारे कानों तक नहीं पहुंच पाते। उस वक्त सही रणनीतियों और मानसिकता के साथ, प्रेरणादायक बातें हमारे जीवन से धुंधलेपन को दूर कर सकती हैं। आज के समय में जहां हर कोई सामने वाले से केवल नकारात्मक बातें कर रहा है और मनोबल तोड़ने का काम कर रहा है। वहीं, मशहूर कथा वाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी अपनी प्रेरणादायक बातों से हर दिन किसी न किसी को हिम्मत देने का काम कर रही हैं। आज रविवार की सुबह हम आपके लिए जया किशोरी के ही मोटिवेशन कोट्स और प्रेरणादायक विचार लेकर आए हैं, जो आपके जीवन में नई आशा भर देंगी।
Jaya Kishori Motivational Thoughts In Hindi -
1) हर दिन अपनी छोटी जीत का जश्न मनाएं, कुछ दिन दुखभरे होते हैं, तो कुछ खुशियों से भरे, जीवन पूरी तरह से संतुलन पर आधारित है, अपने आप में आशा कभी न खोएं।
2) अगर खुश रहना है तो यह ध्यान रखें कि, किसी को समझे बिना कभी भी कोई उम्मीद न करें। चाहे वह आप खुद क्यों न हों।
3) खुद का इतना सम्मान करें कि किसी को भी आपको नीचा दिखाने का अधिकार न मिले।
Jaya Kishori Ke Anmol Vichar
4) कभी भी अपनी तुलना किसी से ना करें, सबका जीवन अलग है, कठिनाइयां अलग हैं, राह अलग हैं।
5) कभी-कभी जिंदगी के बुरे हादसे, हमें सही रास्ते पर ले आते हैं।
6) जब आप गिरें तो किसी के सहारे का इंतजार न करें, खुद को उठाएं और फिर से शुरुआत करें। अपना स्वयं का सपोर्ट सिस्टम बनें।
Jaya Kishori Ki Prernadayak Baatein
7) साहस का अर्थ यह नहीं होता कि आप डरते नहीं है। साहस का अर्थ यह होता है कि, आप डर की वजह से रुकते नहीं है।
8) अगर खुश रहना है तो यह ध्यान रखें कि, किसी को समझे बिना कभी भी कोई उम्मीद न करें। चाहे वह आप खुद क्यों न हों।
Jaya Kishori Motivational Quotes In Hindi
9) तुमसे नहीं होगा, बस इस ही बात को पलटना है।
10) हर चीज़ सही जगह पर आ जाएगी, ईश्वर पर भरोसा रखें और अपना सर्वश्रेष्ठ करते रहें।
