Fashion Flashback: सादगी में बसती थी अंगूरी भाभी की खूबसूरती, Shilpa Shinde का देसी लुक कैसे बना सुपरहिट

रंग-बिरंगी सूती साड़ियां, छोटी बिंदी, मांग में सिंदूर और सादगी से भरा अंदाज। शिल्पा शिंदे का अंगूरी भाभी लुक बताता है कि फैशन सिर्फ ग्लैमर नहीं, बल्कि अपनी पहचान को खूबसूरती से पहनने का नाम भी है।

कुछ किरदार ऐसे होते हैं जिनका स्टाइल सालों बाद भी लोगों की यादों में ताजा रहता है। टीवी शो 'भाभी जी घर पर हैं' की अंगूरी भाभी ऐसा ही एक किरदार है। शिल्पा शिंदे ने इस रोल को सिर्फ अपनी एक्टिंग से नहीं, बल्कि अपने बेहद सादे और देसी फैशन से भी खास बना दिया था। उनकी रंगीन कॉटन साड़ियां, छोटी-सी बिंदी, मांग में सिंदूर, हल्के गहने और बिना किसी भारी मेकअप वाला लुक लाखों महिलाओं को अपना-सा लगता था। अगर आपको भी अंगूरी भाभी का किरदार पसंद है और उस किरदार में शिल्पा शिंदे तो फैशन फ्लैशबैक में देखें इस लुक की खासियत।

End of Feed