कैसे एक छोटी सी बॉल ला सकती है बड़ा बदलाव, शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया मजेदार तरीका

शिल्पा शेट्टी का यह वर्कआउट इस बात का उदाहरण है कि कैसे एक साधारण सी बॉल आपके फिटनेस रूटीन को दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण बना सकती है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की उम्र 51 साल से अधिक है। वह अपनी बेहतरीन फिटनेस और योग प्रेम के लिए जानी जाती हैं। शिल्पा आए दिन सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ नए-नए फिटनेस रूटीन और वर्कआउट वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने हाल ही में एक यूनिक बॉल वर्कआउट चैलेंज शेयर किया है। यह न केवल शरीर को फिट रखता है बल्कि मानसिक एकाग्रता और शारीरिक संतुलन को भी बेहतर बनाने में मदद करता है।

Shilpa Shetty

शिल्पा शेट्टी से जानें कैसे एक छोटी सी बॉल ला सकती है लाइफ में बड़ा बदलाव (Photo: Shilpa Shetty Insta)

क्या है यह बॉल वर्कआउट चैलेंज?

आमतौर पर जिम में लोग भारी वजन उठाने या मशीन वर्कआउट करने पर जोर देते हैं। हालांकि शिल्पा शेट्टी का यह वर्कआउट इस बात का उदाहरण है कि कैसे एक साधारण सी बॉल आपके फिटनेस रूटीन को दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण बना सकती है। इस वर्कआउट में बॉडी कोृऑर्डिनेशन और बैलेंस की जरूरत होती है, जिससे एक्सरसाइज के दौरान आपका पूरा ध्यान मूवमेंट पर रहता है।

End of Feed