Sheetala Ashtami 2025 Mehndi Design (शीतला अष्टमी मेहंदी डिजाइन फोटो): शीतला सप्तमी को बसोड़ा के नाम से भी जाना जाता है। साल में एक बार आने वाला ये त्योहार महिलाओं के लिए बेहद खास है, क्योंकि इस त्योहार में महिलाएं अपने परिवार के लिए व्रत रखती हैं। कहते हैं कि शीतला माता की पूजा और व्रत करने के आरोग्य मिलता है और सारे कष्ट दूर होते हैं। इस खास त्योहार पर व्रती महिलाएं अपने हाथों में मेंहदी भी रचाती हैं। अगर आपको भी शीतला सप्तमी और अष्टमी पर हाथों में मेहंदी लगानी है तो आप यहां से मेहदी के सुंदर-सुंदर डिजाइन्स देख सकते हैं।
Mehndi Designs For Sheetala Ashtami 2025-
मोर डिजाइन वाली मेहंदी भी भला किसे नहीं पसंद आती। ये डिजाइन हर लड़की का फेवरेट है और शीतला सप्तमी और अष्टमी पर तो इस तरह की मेहंदी आपके हाथों में रचनी ही चाहिए। ये आपके हाथों में बड़ी प्यारी लगने वाली है।
मां शीतला के चेहरे के डिजाइन वाली मेहंदी की बात ही अलग है। शीतला सप्तमी पर आपको ये डिजाइन तो ट्राई करना ही चाहिए। इस डिजाइन के साथ अगर आप थोड़ा अपना फ्लोरल या अरेबिक डिजाइन जोड़ दें तो आप और भी खूबसूरत लगेंगी।
जाल डिजाइन वाली मेहंदी इन दिनों ट्रेंड में है। इस डिजाइन को आप फ्रंट हैंड पर लगाते हैं तो आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ जाती है। बता दें कि शीतला सप्तमी पर ये डिजाइन आपकी सुंदरता में भी चार चांद लगाएगी।
अगर आपको मेहंदी लगवाना पसंद नहीं है लेकिन एक छोटा टैटू जैसा डिजाइन चाहिए तो आपको इस तरह का मां लिखा हुआ डिजाइन ट्राई करना चाहिए। ये सिंपल और खूबसूरत लगता है।
अगर आप उल्टे हाथ पर मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस तरह के डिजाइन देख सकती हैं। इस डिजाइन को वैसे तो आप फ्रंट हैंड पर भी लगा सकते हैं लेकिन हथेली के पीछे ये कुछ ज्यादा ही प्यारी लगती है।
