Side Effects of Hair Coloring: आजकल बालों को डाई करना फैशन ट्रेंड बन चुका है। नए लुक को अपनाने और स्टाइलिश दिखने के लिए बालों पर लोग अलग अलग तरह के हेयर कलर्स का इस्तेमाल करते हैं। कुछ समय पहले तक लोग सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए हेयर कलर का इस्तेमाल किया करते थे, लेकिन अब ये न्यू फैशन स्टेटमेंट बन चुका है। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं कि बार बार हेयर कलर लगाने से बाल कमजोर हो जाते हैं। इसके साथ ही ये बालों को कई तरह के नुकसान पहुंचाते हैं। ज्यादा हेयर कलर करवाने से बाल ड्राई हो जाते हैं और बेजान से दिखने लगते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि बार बार हेयर कलर का इस्तेमाल करने से क्या क्या नुकसान हो सकते हैं।
बालों को कलर करने के नुकसान - Side Effects of Hair Coloring
बालों का झड़ना और टूटना
बालों पर बार बार हेयर कलर का इस्तेमाल करने से कमजोर होकर टूटने लगते हैं। क्योंकि हेयर कलर में अमोनिया और हाइड्रोजन पेरॉक्साइड जैसे केमिकल्स पाए जाते हैं जो बालों की नेचुरल नमी को खत्म कर देते हैं।
स्कैल्प पर जलन और एलर्जी का खतरा
बार बार बालों को रंगने से स्कैल्प पर जलन और एलर्जी का खतरा रहता बढ़ जाता है। पैराफेनिलिन डायमाइन (PPD) जैसे केमिकल्स पाए जाते हैं जो जलन, खुजली और रैशेज जैसी समस्याओं का कारण बनते हैं।
बालों का पतला होना
बालों को डाई करने से ये झड़ने लगते हैं और साथ ही बाल पतले भी हो जाते हैं। केमिकल डाई स्कैल्प की प्राकृतिक नमी और पोषण को खत्म कर देती है, जिसकी वजह से बाल पतले होने लग जाते हैं।
बालों की बनावट हो जाती है खराब
अगर आप बार बार बालों को कलर करते हैं तो आपके बाल पहले की तरह सॉफ्ट और शाइनी नहीं रहते हैं। हेयर कलर बालों को फ्रिजी बना देता है।
