Yuzvendra Chahal Dhanashree Divorce (युजवेंद्र चहल धनश्री वर्मा तलाक): भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और सोशल मीडिया स्टार व डांसर धनश्री वर्मा की शादी खूब सुर्खियों में रही है। पांच साल तक शादी में बंधन में बंधे रहे युजी और धनश्री ने आज तलाक ले लिया है। दोनों के रिश्ते की अनबन तो तलाक की खबरें कई दिनों से वायरल हो रही हैं, हालांकि आज बॉम्बे फैमिली कोर्ट में पहुंच दोनों के तलाक पर अदालत की मुहर लग चुकी है। हालांकि तलाक की खबरों के बीच एक और ऐसी चीज है जो सुर्खियों में है, वो है युजवेंद्र चहल की टी शर्ट। बता दें कि चहल कोर्ट में काली टी शर्ट, जैकेट और पैंट पहन पहुंचे थे लेकिन कोर्ट से बाहर आते वक्त उनका लुक कुछ बदला बदला था।
युजवेंद्र चहल का लुक हुआ वायरल
बॉम्बे फैमिली कोर्ट पहुंचे युजवेंद्र चहल ने हूडी वाली काली जैकेट और उसके साथ टी शर्ट पहनी थी। ब्लैक अपर के साथ युजी ने बैगी ब्लू डेनिम जींस पहनी थी। मास्क के साथ स्क्वेयर स्पेक्स लगाए युजवेंद्र कोर्ट पहुंचे थे। हालांकि कोर्ट से बाहर निकलते वक्त उनका अवतार कुछ बदल गया था।
कोर्ट से बाहर आए ऐसे
तलाक पर मुहर लगवाकर जब युजवेंद्र बाहर निकल रहे थे, तो उनकी काली टी शर्ट पर हर किसी की नजर अटक गई थी। शर्ट की लिखावट पढ़ अंदाजा लगाया जा सकता है कि युजवेंद्र ने एक्स पत्नी धनश्री पर तंज कसते हुए ये टी शर्ट पहनी थी। जिसपर सफेद में Be Your Own Sugar Daddy लिखा हुआ था। अंग्रेजी भाषा में ऐसा तब कहा जाता है कि, जब कोई आर्थिक सहारा लेने के लिए किसी के साथ रिश्ता बनाता है। शुगर डैडी आमतौर पर बड़ी उम्र के पुरुष को बोला जाता है। चहल और धनश्री के तलाक के साथ एलिमनी की खबरें भी खूब ध्यान खींच रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार धनश्री ने युजवेंद्र से करीब करीब 5 करोड़ रुपये की एलिमनी ली है।
धनश्री का लुक था ऐसा
वहीं धनश्री ने कोर्ट पहुंचने के लिए सिंपल सी गोल गले वाली सफेद शॉर्ट स्लीव्स की टी शर्ट को टन इन करके पहना था। वहीं ब्लू बैगी डेनिम जींस के साथ गॉगल और मास्क लगाया था।
