Navratri 2023 Rangoli designs: नवरात्रि में माता रानी का आगमन मात्र ही चारों ओर खुशियों का माहौल रौशन कर देता है। नवरात्रि का त्योहार हर किसी के लिए ही बहुत खास महत्व रखता है, जोश, उत्साह और उल्लास से जगमगाता नवरात्रि का त्योहार इस साल 15 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। ऐसे में त्योहार की रंगत को और खूशनूमा बनाने के लिए घर की साज सज्जा बेहतरीन अंदाज में करना तो बनता ही है। यहां देखें माता के भव्य स्वागत के लिए स्पेशल रंगोली डिजाइन्स, जिन्हें आप मंदिर के द्वार से लेकर अपने आंगन तक में बनाकर घर को बहुत ही प्यारा लुक दे सकते हैं। बिगिनर्स के लिए ये रही बहुत ही आला माता जी की रंगोली के डिजाइन्स।
Shardiya navratri 2023 rangoli designs latest simple rangoli designs for beginners durga mata ki rangoli flower rangoli
Rangoli designs for Navratri 2023
नवरात्रि पर सुंदर सी रंगोली बनाने का मन है, तो कलश, दीया और त्रिशूल वाली ये रंगोली बहुत ही बेहतरीन रहेगी। वहीं मां की पगलियों वाली रंगोली बनाएंगे, तो और भी प्यारा लुक आएगा।
माता रानी के प्रभावशाली मुखड़े वाली ये रंगोली भी कुछ कम नहीं है, आप आंगन में ऐसी रंगोली का डिजाइन बनाएंगे। तो बेशक ही ऐसा लगेगा मानो स्वयं माता रानी आपके आंगन में विराजमान हो।
सिंपल और सुंदर लुक वाली ये माता रानी की रंगोली भी बहुत ही बेहतरीन लुक देगी, बिगिनर्स नवरात्रि पर ऐसी रंगोली को अपने पसंदीदा रंगों से सजा सकते हैं। वहीं असली फूल भी इस रंगोली पर खूब जचेंगे।
माता रानी के दिव्य स्वरूप वाली इस रंगोली की भी बात कुछ निराली ही है, आप इसे मंदिर में बनाकर खूब पुण्य कमा सकते हैं।
नवरात्रि में माता रानी के पूजन के साथ साथ डांडिया रास का भी खूब महत्व होता है, ऐसे में मैया और गरबा के डांडिया वाली रंगोली भी गजब लगेगी।
बिगिनर्स हैं तो आपके लिए ये चूड़ियों वाली रंगोली बनाना ही बेस्ट हो सकता है, आप लाल, हरे और पीले रंग का इस्तेमाल कर माता रानी की शानदार रंगोली तैयार कर सकते हैं। साथी ही आप रंगोली में मल्टीकलर भर उसमें और जान भी फूंक सकते हैं। वहीं माता जी के आकार वाली रंगोली के आस पास फूलों वाली घुमावदार डिजाइन भी काफी प्यारी लग रही है। आप इसके बजाय चूड़ियों के इस्तेमाल से गोल गोल वाली डिजाइन और बूटियां भी बना सकते हैं।
