Sharda Sinha : छठ गीतों का पर्याय थीं शारदा सिन्हा, Chhath Puja के दिन ही छोड़ दी दुनिया, रुला देगा उनका ये आखिरी छठ गीत

Sharda Sinha Death: छठ महापर्व को अपनी मधुर आवाज से सजाने वालीं शारदा सिन्हा का निधन मंगलवार रात 9 बजकर 20 मिनट पर हुआ। शारदा सिन्हा ने इस साल अस्वस्थ होने के कारण अपने छठ गीत (Sharda Sinha new Chhath Song) का वीडियो एम्स से रिलीज किया गया। इस वीडियो में बीमार हालत में शारदा सिन्हा ने अपने जीवन का आखिरी छठ गीत (Sharda Sinha Last Chhath Geet) गाया।

Sharda Sinha Death News: अपनी मधुर आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वालीं मशहूर लोकगायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार रात निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थीं। शारदा सिन्हा ने दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली। एम्स में बीते सोमवार से वह वेंटिलेटर पर चली गई थीं। उनके बेटे अंशुमन सिन्हा ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि 'आप सब की प्रार्थना और प्यार हमेशा मां के साथ रहेंगे। मां को छठी मईया ने अपने पास बुला लिया है। मां अब शारीरिक रूप में हम सब के बीच नहीं रहीं।' शारदा सिन्हा ने यूं तो सैकड़ों लोकगीतों और फिल्मी गानों को अपनी आवाज दी है, लेकिन उनके गाए छठ गीत बेहद लोकप्रिय हुए। यूं कहा जाए कि बिना शारदा सिन्हा के गीतों के छठ पूजा पूरी ही नहीं होती तो ये कहीं से भी गलत ना होगा। यूपी बिहार हो या फिर मुंबई, जहां कहीं भी छठ का त्योहार मनता है वहां शारदा सिन्हा के छठ गीत जरूर सुनाई पड़ते हैं।

Sharda  Sinha Death

Sharda Sinha Last Chhath Geet

शारदा सिन्हा का आखिरी छठ गीत (Sharda Sinha Last Chhath Song )

शारदा सिन्हा ने करीब 6 दर्जन छठ गीतों को अपनी आवाज दी है। वह हर साल छठ के मौके पर कोई ना कोई गीत जरूर रिलीज करती थीं। इस साल अस्वस्थ होने के कारण उनके छठ गीत का वीडियो एम्स से रिलीज किया गया। यह वीडियो उनका आखिरी म्युजिक वीडियो हो गया। इस वीडियो में बीमार हालत में शारदा सिन्हा ने अपने जीवन का आखिरी छठ गीत गाया। इस गीत के बोल हैं - दुखवा मिटाई ना हे छठी मैया।

End of Feed