Shani Jayanti 2026 Wishes: शनि जयंती के मौके पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश, सदा बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

Shani Jayanti 2026 Wishes: शनि जयंती के पावन मौके पर आप अपने दोस्तों और परिजनों को शुभकामनाएं भेज सकते हैं। आप ये प्यारे मैसेज भेजकर अपनों को शनिदेव के आशीर्वाद की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Shani Jayanti 2026 Wishes: हिंदू धर्म में शनिदेव को न्याय और कर्म का देवता माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इंसान अपने जीवन में जैसे कर्म करता है, शनिदेव उसे उसी हिसाब से फल देते हैं। यही वजह है कि लोग शनिदेव की पूजा पूरे श्रद्धा और नियम के साथ करते हैं। हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर शनि जयंती मनाई जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन शनिदेव का जन्म हुआ था, इसलिए इस खास दिन को भक्त बड़ी आस्था के साथ सेलिब्रेट करते हैं।

Shani Jayanti 2026 Wishes

शनि जयंती 2026

शनि जयंती के दिन मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है। लोग सरसों का तेल, काले तिल, उड़द दाल और शमी के पत्ते चढ़ाकर शनिदेव की पूजा करते हैं। माना जाता है कि इस दिन सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने पर जीवन की परेशानियां कम होती हैं और शनि दोष से राहत मिलती है। कई लोग इस दिन व्रत भी रखते हैं और जरूरतमंदों को दान देकर पुण्य कमाने की कोशिश करते हैं।

End of Feed