Papaya Halwa Recipe (पपीते का हलवा कैसे बनता है): कच्चा पपीता बड़े काम का होता है। अब तो सावन आ गया है। इस सावन आप कच्चे पपीते का हलवा घर पर बनाकर खा सकते हैं। ये स्वाद में भी काफी जबरदस्त लगता है। यहां देखें रेसिपी-
पपीते का हलवा बनाने की सामग्री-
- पका हुआ पपीता – 2 कप (कद्दूकस किया हुआ)
- चीनी – आधा कप
- घी – 3 से 4 टेबलस्पून
- इलायची पाउडर – आधा टीस्पून
- दूध – आधा कप
- ड्राई फ्रूट्स – काजू, बादाम, किशमिश
पपीते का हलवा बनाने की विधि-
- पके हुए पपीते को छीलकर बीज निकाल लें और उसे कद्दूकस कर लें या मिक्सर में हल्का दरदरा पीस लें।
- एक कढ़ाई में 1 टेबलस्पून घी गरम करें।
- उसमें काजू, बादाम और किशमिश हल्के सुनहरे होने तक भून लें और अलग निकाल लें।
- अब उसी कढ़ाई में बाकी घी डालें और पपीते का पेस्ट डालकर मध्यम आँच पर भूनें।
- पपीता पकने लगे और उसका पानी सूखने लगे तो उसमें दूध डालें और मिलाएं।
- दूध सूखने तक पकाएं।
- अब उसमें चीनी डालें और अच्छे से मिलाएँ।
- चीनी घुलते ही मिश्रण थोड़ा ढीला हो जाएगा, लेकिन पकाते रहें जब तक यह फिर से गाढ़ा न हो जाए।
- अब इलायची पाउडर डालें।
- हलवा तब तक पकाएँ जब तक वह कढ़ाई के किनारे छोड़ने लगे और हल्का चमकने लगे।
- अब भुने हुए ड्राई फ्रूट्स डालें और मिला लें।
- गरमा गरम पपीते का हलवा सर्व करें।
- आप इसे फ्रिज में रखकर ठंडा भी खा सकते हैं – दोनों तरह से स्वादिष्ट लगता है।
अगर चाहें तो इसमें थोड़ा खोया या कंडेंस्ड मिल्क भी डाल सकते हैं। इससे इस हलवे का टेस्ट और भी बढ़ जाएगा।
